फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourist Pass System Kashi Darshan and Varanasi Web Portal Will have to wait for facilities of Kashi

UP: टूरिस्ट पास और वेबसाइट के लिए करना होगा इंतजार, काशी आने वाले पर्यटकों को बुकिंग में नहीं होगी कोई परेशानी

Tue, 19 Dec 2023 05:03 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Dec 2023 05:03 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि सभी सुविधाओं को क्लब किया जा रहा है। जल्द ही लोग मोबाइल के जरिये सभी सुविधाओं की बुकिंग करा
सकेंगे। अभी केवल पीएम का पहला डेमो पास बनाया गया है। 

विज्ञापन
Tourist Pass System Kashi Darshan and Varanasi Web Portal Will have to wait for facilities of Kashi
Kashi Vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम ने स्मार्ट सिटी के यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम काशी दर्शन और वाराणसी वेब पोर्टल काशी की शुरुआत बरकी में की। हालांकि इसकी सुविधाओं को मिलने में लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि सभी सुविधाओं को क्लब किया जा रहा है। जल्द ही लोग मोबाइल के जरिये सभी सुविधाओं की बुकिंग करा सकेंगे। अभी केवल पीएम का पहला डेमो पास बनाया गया है। बाकी लोगों को जल्द ही पास और वेबसाइट की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 900 करोड़ से अधिक धनराशि की परियोजनाएं धरातल पर उतारी जा चुकी हैं। शहर में पार्किंग स्थलों का निर्माण, इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, वार्ड पुनर्विकास, सिटी सर्विलांस जैसी परियोजनाओं से वाराणसी के स्थानीय निवासियों, पर्यटकों, दर्शनार्थियों, श्रद्धालुओं को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूरिस्ट पास पर मिलेंगी छह सुविधाएं
टूरिस्ट पास पर अभी छह सुविधाएं मिलेंगी। इनमें श्री काशी विश्वनाथ धाम के सुगम दर्शन, गंगा क्रूज, सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो, टीएफसी, गोदौलिया, टाउनहाल, बेनियाबाग में पार्किंग, कैंट स्टेशन पर एक्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए टिकट बुकिंग की जा सकेगी।


भुवनेश्वर की तकनीक से हुआ विकास
यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम काशी दर्शन और वाराणसी टूरिस्ट वेबसाइट काशी के विकास का कार्य भुवनेश्वर की सीएसएम तकनीक से किया गया है। इन दोनों के माध्यम से वाराणसी में पर्यटकों, श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों को अपनी ओर आकर्षित करने के साथ साथ उनको डिजिटल माध्यम से सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed