फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tourism

पर्यटकों को रिझाएगा रिंग रोड किनारे उंदी का सिटी फारेस्ट

Thu, 19 Nov 2020 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
tourism
वाराणसी। काशी में पर्यटकों को रिझाने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण सिटी फारेस्ट विकसित करने की तैयारी में है। पश्चिम बंगाल के सुंदरवन की तर्ज पर करीब 30 एकड़ जमीन पर प्राकृतिक स्वरूप विकसित किया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को सुंदर वन की तरह एक तरफ पानी व दूसरे तरफ प्राकृतिक स्वरूप का अहसास होगा। जमीन चिन्हित होने के बाद अब इसके डीपीआर का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

रिंग रोड से सटे गांव उंदी में विकसित होने वाले सिटी फारेस्ट में जंगल और गांव का माहौल विकसित किया जाएगा। यहां गंवई संस्कृति का माहौल होने के साथ मचान, पुल, बेंच, रेलिंग आदि होगी। इसमें मत्स्य पालन के तालाबों को जोड़कर झरने का स्वरूप दिया जाएगा। आधा दर्जन से ज्यादा तालाबों को शृंखलाबद्ध कर उनके आसपास प्राकृतिक सौंदर्य विकसित किया जाएगा। इसके अलावा ईको लाइब्रेरी, बच्चों के लिए झूला, घुड़सवारी, उंट की राइडिंग, जानवरों के पीने के लिए वाटर होल्स, थोर्राट व डक पार्क, मनोरंजन, जीव-जंतु व पर्यावरण संबंधित जानकारी, संाप, बिच्छू, बंदर, हाथी और घोड़े आदि इस फारेस्ट में मौजूद रहेंगे। दरअसल, पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण आध्यात्म नगरी में देशी विदेशी पर्यटक बड़ी संख्चा में आते हैं। गाजियाबाद, इंदौर व गुरुग्राम में पर्यटकोें के आकर्षण का केंद्र बन चुके सिटी फॉरेस्ट को वाराणसी में विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी है।
विज्ञापन

जीआइ चेन लिंक होगी बाउंड्री
उंदी में विकसित होने वाले सिटी फारेस्ट के चारों तरफ पौधरोपण कराया जा रहा है। यहां बाउंड्री जीआइ चेन लिंक डिजाइन आधारित होगी। बाउंड्री बनाने के बाद वहां तने वाले पौधे रोपे जाएंगे जो चेन लिंक के सहारे चढ़कर जंगल की तरह हरियाली भी दिखाई देगी। ज्यादातर निर्माण पर्यावरण को देखकर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंग रोड पर उंदी गांव में करीब 30 एकड़ भूमि पर सिटी फारेस्ट विकसित करने की योजना है। जल्द ही डीपीआर बनाकर इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उंदी ताल का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को काफी आकर्षिक करेगी।
दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed