फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourism is the biggest partner in achieving 5 trillion economy: Dayashankar Mishra

5 ट्रिलियन इकॉनमी को पूरा करने में पर्यटन सबसे बड़ा सहयोगी: दयाशंकर मिश्र

Mon, 30 Jun 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tourism is the biggest partner in achieving 5 trillion economy: Dayashankar Mishra
वाराणसी। पर्यटन के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था वाराणसी टूरिज्म गिल्ड का रजत जयंती वर्ष महोत्सव रविवार शाम को संपन्न हो गया। मलदहिया स्थित होटल में आयोजित महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा की पांच ट्रिलियन इकॉनमी में पर्यटन उद्योग महत्वपूर्ण सहयोगी है। कहा कि आज काशी वैश्विक पर्यटन का केंद्र बन चुका है। यहां कभी 45 लाख पर्यटक प्रतिवर्ष आते थे, अब ये आंकड़ा बढ़कर 7 करोड़ प्रतिवर्ष हो चुका है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना और यहां हो रहे विकास कार्य को दिया। कहा कि पर्यटन भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। 5 ट्रिलियन इकॉनमी का जो लक्ष्य सरकार ने रखा है उसे पूरा करने में टूरिज्म सेक्टर सबसे बड़ा सहयोगी बन रहा हैं। उन्होंने 25 वर्ष पूरे करने पर वाराणसी गिल्ड के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि काशी के पर्यटन के विकास में समर्पित वाराणसी टूरिस्म गिल्ड की यह यात्रा अनवरत रूप से चलती रहे। इसके पूर्व रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ सर्वधर्म समभाव की प्रेरणा से वैदिक बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन और बौद्ध भिक्षुओं के बुद्ध पद गायन से हुआ। स्वागत गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर, सचिव सौरभ पांडेय, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने किया। संचालन गजानन जोशी, धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने दिया। इस मौके पर संतोष सिंह, अनिल त्रिपाठी, सुशील तिवारी, गजेंद्र चौबे, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर संस्था की ओर से शहर की जाने माने विभूतियों का अभिनंदन हुआ। इसमें पं. शिवनाथ मिश्र, डॉ. राजेश्वर आचार्य, डॉ. रजनीकांत, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक पुनीत गुप्ता, संदीप पटियाल को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed