वाराणसी में पर्यटनः खास टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा खिड़किया घाट, सिटी फारेस्ट के रूप में संवरेगी सूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल खिड़किया घाट देश का पहला ऐसा गंगा तट होगा, जहां सौंदर्य के साथ प्राकृतिक छटा की अनुभूति मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पर्यटकों को रिझाने वाले गंगा के खूबसूरत घाटों के बीच संवर रहे खिड़किया घाट को सिटी फारेस्ट का लुक दिया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने पर्यावरण के हिसाब से पानी में जीवित रहने वाले पौधों के लिए सर्वे शुरू किया है।
खिड़किया घाट से आदि केशव के बीच करीब 500 पौधे लगाकर उनके बीच पाथवे बनाया जाएगा। इसके साथ ही हेलीपोर्ट का काम भी शुरू कर दिया गया है। आगामी छह महीने में खिड़किया घाट बनारस आने वाले पर्यटकों के लिए खास टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल खिड़किया घाट देश का पहला ऐसा गंगा तट होगा, जहां सौंदर्य के साथ प्राकृतिक छटा की अनुभूति मिलेगी। गंगा घाट से लेकर मुख्य मार्ग तक घाट के चारों तरफ अलग-अलग तरह के सुंदर वृक्ष होंगे। वन विभाग को वृक्ष चयन का जिम्मा सौंपा गया है और इसके लिए वे सर्वे के साथ ही पौधों को लेकर अध्ययन शुरू किया जा रहा है।
पहले चरण में ओपेन हेड थिएटर, लैंड स्केपिंग, आधुनिक गोबियन वॉल ओपी, वेंडिग जोन, पक्के घाट का निर्माण, सीएनजी फिलिंग स्टेशन, पर्यटन सुविधा केंद्र, टिकट बूथ, चिल्ड्रेन पार्क, पब्लिक प्रोमिनार्ड वॉल, आर्ट व म्यूरल, सेल्फी पॉइंट, योग व मेडिएशन केंद्र का निर्माण हो चुका है। वाहनों के आवागमन के लिए घाट को सड़क से जोड़ने के लिए जीटी रोड से लिंक होने वाली सड़क का निर्माण भी हो चुका है।
नमस्ते स्कल्पचर लोगों के बीच बन रहा आकर्षण का केंद्र
घाट पर पहले चरण के काम में नमस्ते डिजाइन का स्कल्पचर बनाया गया है। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। घाट पर आने वाले शहर के लोग यहां पर खूब सेल्फी ले रहे हैं। शहर का यह पहला घाट होगा जहां पर वाहन भी आ जा सकेंगे। इसके दूसरे चरण के काम में यहां पर वाहनों के लिए पार्किंग एरिया बनाया जाना है। वहीं यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मल्टीपरपज स्टेज भी बनाया जायेगा।
अगले साल से शुरू होगा काशी दर्शन
घाट पर बन रहे हेलीपोर्ट पर एक साथ छह हेलीकाप्टर पार्किंग की व्यवस्था होगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के जरिए यहां एविएशन कंपनियों के माध्यम से गंगा दर्शन की सुविधा शुरू होगी। यहां से हेलीकाप्टर उड़कर प्रयागराज और काशी के आसमान पर उड़कर पर्यटकों को हवा से शहर का लुत्फ दिलाया जाएगा।
खिड़किया घाट पर सिटी फारेस्ट की तर्ज पर पौधे लगाए जाएंगे। यह पहला घाट होगा जहां पक्के निर्माण के बीच पेड़ों की छाया भी पर्यटकों मिलेगी। दिसंबर तक हेलीकाप्टर से काशी दर्शन की सुविधा भी इस घाट से शुरू हो जाएगी।-दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त