फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tourism

सोनभद्र में पर्यटन को उड़ान देगी टीडब्ल्यूए की टीम

Wed, 11 Nov 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
tourism
वाराणसी। सोनभद्र में पर्यटन को उड़ान देने को लेकर टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन संग सोनभद्र जिला प्रशासन की बैठक मंगलवार को जूम पर हुई। जिलाधिकारी सोनभद्र ऐस राजालिंगम ने कहा कि सोनभद्र जिले में अनेक ऐसे टूरिस्ट स्पॉट हैं जिनका एक से दो दिन का टूर पैकेज बना कर टूरिस्टों को आकर्षित किया जा सकता है। जैसे, विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित विजयगढ़ किला, कैमूर वाइल्डलाइफ सेंक्चुअरी, साल्खन जीवाश्म पार्क, अगोरी फोर्ट, मुक्खआ वॉटरफाल, रॉक पेंटिंग व अन्य कई ऐसे मनोरम स्थल है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने टीडब्ल्यूए सदस्यों से कहा कि काशी आने वाले पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को सोनभद्र के प्राकृतिक सौंदर्य को दिखाए, जिसमें जिला प्रशासन हर संभव मदद देने को तैयार है। बैठक में शामिल वाराणसी पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि वाराणसी के ट्रेवल एजेंट्स को वहां के प्रमुख पर्यटन स्थल को देख कर कुछ ट्रेवल पैकेज बनाने होंगे। जिसके लिए सदस्यों द्वारा एक यात्रा की जाएगी। जिस पर जिलाधिकारी ने सदस्यों को
विज्ञापन

जल्द ही सोनभद्र आने का निमंत्रण दिया। ट्रवेल व्यवसाय से जुड़े अभिषेक सिंह ने सोनभद्र में रात्रि विश्राम की सुविधा की बात उठाई। जिस पर वाराणसी मंडल के पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने टूरिस्ट बंगलो बनवाने का अनुरोध किया, जिस पर डीएम ने सहमति देते हुए प्रोजेक्ट बनाने पर जोर दिया। बीएचयू के प्रो. प्रवीण राणा, टे्रवल एजेंट पंकज सिंह, सीडीओ सोनभद्र डॉ. अमित पाल शर्मा ने भी कई सुझाव दिए। बैठक में अनिल त्रिपाठी, नवीन सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप राय, अभिषेक पाठक, संतोष सिंह, अभय सहाय, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed