फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   top crime and latest news today of varanasi

एक क्लिक में पढ़ें वाराणसी की प्रमुख अपराध की खबरेंः ट्रांसपोर्टर की पत्नी को मिलेंगे पांच लाख...

Mon, 22 Apr 2024 11:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 11:39 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में आज अपराध की कई छोटी-बड़ी खबरें आईं। ट्रांसपोर्टर की हत्या के बाद उसकी पत्नी को पांच लाख देने का आदेश दिया है। जिला उपभोक्ता फोरम ने भारतीय जीवन बीमा निगम को यह आदेश दिया है। वहीं, चौबेपुर बाजार में समोसा खरीद रहीं महिला को झांसा देकर शातिर बदमाश उसका कुंडल लेकर भाग गया। आइए जानतें हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
top crime and latest news today of varanasi
अपराध की खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने भारतीय जीवन बीमा निगम को आत्महत्या करने वाले एक ट्रांसपोर्टर की पत्नी को पांच लाख रुपये देने का आदेश दिया है। जो कि 30 दिन के अंदर करना है। ईश्वर गंगी की रहने वाली श्वेता सिंह ने बताया कि उनके पति प्रवीन सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। 

विज्ञापन


प्रवीन ने भारतीय जीवन बीमा निगम से पांच लाख रुपये की पॉलिसी ले रखी थी। कोरोना महामारी के दौरान प्रवीन ने पॉलिसी का प्रीमियम देर से जमा किया था। छह नवंबर 2021 को प्रवीन ने आत्महत्या कर ली थी। श्वेता ने निगम के लहुराबीर स्थित कार्यालय जाकर बीमा का पैसा मांगा। 
विज्ञापन


भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी ने आत्महत्या का हवाला देते हुए धनराशि देने से मना कर दिया। इस पर श्वेता सिंह ने उपभोक्ता फोरम के समक्ष वाद दायर किया। फोरम ने भारतीय जीवन बीमा निगम को वाद दाखिल करने के दिन से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज, बीमा के पांच लाख रुपये और वाद खर्च 30 दिनों के अंदर देने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मुकदमे का आरोपी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
वाराणसी के कोतवाली थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस के साथ विजयीपुरा कोनिया के राहुल उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरी सहित अन्य आरोपों में राहुल उर्फ अर्जुन के खिलाफ अलग-अलग थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं।

घर में चोरी के आरोप में नौकरानी पर मुकदमा
वाराणसी के तुलसी नगर, सरायनंदन में रहने वाले आशीष कुमार सिंह ने अपने घर में काम करने वाली नौकरानी सुनीता और उसकी पुत्री पर 100000 रुपये और करीब 10 लाख के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। आशीष की शिकायत पर भेलूपुर थाने की पुलिस ने सुनीता और उसकी पुत्री खुशी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। 

आशीष के अनुसार नकदी और गहने की चोरी के संबंध में बात करने पर नौकरानी उनके साथ गालीगलौज करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी।

शादी के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर भेलूपुर थाने में बैरीबन, पांडेयपुर लालपुर के रहने वाले सत्यपाल राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी सत्यपाल राजभर के साथ 26 अप्रैल को होनी थी। 

शादी से पहले 100000 रुपये और सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान सत्यपाल को दिया गया था। इसी बीच पीड़िता को जानकारी मिली कि युवक की नजदीकी एक और युवती के साथ है। उस युवती का एक बार सत्यपाल गर्भपात भी करवा चुका है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

फर्जीवाड़ा कर जमीन अपने नाम कराने वाले पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी के नासिरपुर के रहने वाले राकेश प्रसाद सिंह की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर फर्जीवाड़ा कर जमीन अपने नाम कराने के आरोप में चितईपुर थाने में बिहार के खगड़िया के बेलदौर थाना के पनसलवा की कुमार अर्चना उर्फ आनंद अनन्या आचार्य और तरुण देव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

राकेश सिंह का आरोप है कि कुमारी अर्चना उर्फ आनंद अनन्या आचार्य ने फर्जी तरीके से उनकी मां शिवचंद्र देवी बनकर एक रजिस्टर्ड मुख्तारनामा दिनांक 20 अप्रैल 2016 को तरुण देव के पक्ष में किया है। जबकि, जमीन नासिरपुर के रहने वाले रामउजागिर सिंह की पत्नी शिवचंद्र देवी के नाम है।

स्पीच एंड हियरिंग केंद्र के संचालक पर मुकदमा
वाराणसी के कंचनपुर इलाके में स्थित शिवा स्पीच एंड हियरिंग सेंटर के संचालक अतुल कुमार सिंह के खिलाफ चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जंसा थाना क्षेत्र के दीनदासपुर गांव की रहने वाली ज्योति निषाद के अनुसार उनका तीन साल का बेटा अंशुमान है। वह बोलने में असमर्थ है। वह बच्चे को शिवा स्पीच एंड हियरिंग सेंटर ले गई। वहां प्रबंधक ने तीन महीने में बच्चे को बोलने के लिए सामर्थ्यवान बनाने की कहते हुए 6000 रुपये महीना फीस बताया। 

उन्होंने 3000 रुपये एडवांस दिया। 10 अप्रैल को बच्चे का स्पीच थेरेपी का कोर्स शुरू हुआ। 20 अप्रैल को बच्चे को लापरवाही पूर्वक स्पीच थेरेपी देते समय पैर टूट गया। बच्चा उसी जगह जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगा और उसे प्लास्टर लगवाया गया। बच्चे का पैर टूटने के बारे में पूछने पर प्रबंधक ने बताया कि हल्की चोट दी जाती है। जिससे कि बच्चा एकाएक बोल दे। आरोप है कि बच्चे को मारकर उसका पैर तोड़ दिया गया। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ईंट भट्ठे के पास युवक का शव मिला

चौबेपुर के रुस्तमपुर गांव के समीप सोमवार की दोपहर संतोष मार्का ईंट-भट्ठे के पास एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर चौबेपुर थाने की पुलिस शव की पहचान नहीं करा सकी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हुई है। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

समोसा खरीद रही महिला के सोने का कुंडल ले भागा
चौबेपुर बाजार में समोसा खरीद रही महिला को झांसा देकर एक उचक्का उनका सोने का कुंडल ले भागा। घटना के संबंध में चौबेपुर थाने में शिकायत की गई है।
शाहपुर गांव निवासी मंगला प्रसाद पटेल की मां आशा देवी चौबेपुर बाजार में समोसा खरीद रही थी। उसी दौरान एक युवक उनसे कहा कि आपके बहू की टूटी हुई चेन जोड़ दिए हैं। हमारे साथ चलकर चेन ले लें। 

इसके बाद वह आशा देवी को अपनी बाइक पर बैठा कर गौरा उपरवार स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप ले गया। वहां आशा देवी के ऊपर स्प्रे छिड़क कर उन्हें बेहोश कर उनके कान के सोने के कुंडल लेकर भाग गया। होश आने पर आशा देवी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाईं।

घर में घुस कर चेन और अंगूठी चुरा ले गए
रोहनिया। कुरहुआ में एक घर में रविवार की शाम घुसे कुछ लोग सोने करी चेन और पांच अंगूठी लेकर भाग गए। घटना के संबंध में रोहनिया थाने में तहरीर दी गई है।

कुरहुआ निवासी अखिलेश पांडेय ने बताया कि रविवार की शाम वह अपनी पत्नी श्रद्धा पांडेय और दो बच्चों के साथ बच्छांव बाजार में सामान खरीदने गए थे। तभी पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि उनके घर में कुछ लोग घुसे है। वह घर पहुंचे तो गांव के लोग भी जुट गए। गांव के लोगों के जुटते ही घर में घुसे लोग भाग निकले। अखिलेश ने बताया कि सोने की एक चने और पांच अंगूठी चोर चुरा ले गए हैं।

बरातियों और घरातियों में हुआ विवाद, गाड़ी के शीशे तोड़े गए
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित एक लॉन में रविवार देर रात बरातियों और घरातियों में विवाद के बाद कुछ मनबढ़ युवकों ने वाहनों के शीशे तोड़ दिए। हरहुआ के औसानपुर निवासी राकेश बिंद ने पुलिस को बताया कि वह बरात लेकर शिवदासपुर आए थे। किसी बात पर विवाद होने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने बाहर खड़े चारपहिया वाहनों का शीशा तोड़ दिया। राकेश बिंद ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी है। 

फर्जी वसीयतनामा बनवाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

वाराणसी केजंसा थाना क्षेत्र के खेवली गांव निवासी राजकुमार पटेल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि उसके दिवंगत चाचा दूधनाथ की जमीन हड़पने के लिए पड़ोसी रमाशंकर ने फर्जी अपंजीकृत वसीयतनामा बनवाया। न्यायालय ने रमाशंकर के खिलाफ जंसा थाने की पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना का आदेश दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मिनी ट्रक से गिरी पाइप, बाल-बाल बचे राहगीर
वाराणसी के फुलवरिया-लहरतारा फोरलेन पर सोमवार शाम बाइक सवार से टक्कर बचाने के चक्कर में मिनी ट्रक के चालक ने ब्रेक लगाया तो उस पर लदी पाइप और टीन की चद्दर सड़क पर गिर पड़ी। संयोग अच्छा था कि कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया। मिनी ट्रक फुलवरिया से लहरतारा की ओर आ रहा था। सूचना पाकर मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। 

गुंडा एक्ट के आरोप से दोषमुक्त
वाराणसी के लंका थाने की पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट में निरुद्ध किए जाने पर नरिया निवासी प्रशांत बंगाली ने पुलिस आयुक्त की अदालत में गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई निरस्त करते हुए उसे आरोप से दोषमुक्त कर दिया। 

अभियोजन पक्ष के अनुसार पुलिस उपायुक्त, काशी जोन ने लंका थाना प्रभारी की आख्या पर नरिया निवासी आरोपी प्रशांत बंगाली के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया था। आरोप था कि आरोपी गुंडा किस्म का व्यक्ति है। इस मामले में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अदालत ने उसे दोषमुक्त कर दिया। 

धोखाधड़ी और गबन के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रविंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने धोखाधड़ी और गबन के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। वादी के अधिवक्ता ने बताया कि मोहम्मद सरफराज एलएंडटी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव था। 

वह कंपनी से ऋण प्राप्त 11 किसानों से 188561 रुपये वसूल कर भाग गया था। जब मैनेजर गौरव सिंह ने रुपये देने के लिए मोहम्मद सरफराज से कहा तो उसने कंपनी से त्यागपत्र दे दिया। गौरव सिंह ने मोहम्मद सरफराज के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed