फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   top breaking big crime latest and today news in varanasi

News in Brief: पिंडरा में चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना, 25 मई को खुली रहेगी पहड़िया मंडी

Fri, 24 May 2024 06:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 May 2024 06:17 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शुक्रवार को कई छोटी-बड़ी खबरें रहीं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन दुरुस्त हो रहा है। इसी क्रम में पिंडरा विधानसभा यानी मछलीशहर लोकसभा में होने वाले चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। वहीं चुनाव को देखते हुए पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी पहड़िया खुली रहेगी।

विज्ञापन
top breaking big crime latest and today news in varanasi
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा मछली शहर निर्वाचन के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है। शनिवार को मतदान के लिए पहड़िया मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। सभी निर्वाचन गतिविधियों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शुक्रवार को चुनाव कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सभी मीडिया, सी-विजिल, टोल फ्री-1950 समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर निर्वाचन को लेकर आने वाली शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सभी शिकायतों को समय निस्तारण करने की हिदायत दी। 25 मई को लोकसभा मछली शहर का चुनाव है। इसमें वाराणसी जिले की पिंडरा विधानसभा भी आती है। 
विज्ञापन


इस संबंध में जिलाधिकारी ने विभिन्न नियमों के बारे बताया। इसमें ईवीएम, निर्वाचन सामग्री आदि प्राप्त करना, उनकी रवानगी तथा मतदान केंद्रों पर पहुंचने की पूरी जानकारी लेने को कहा। उन्होंने निर्धारित समयावधि में मतदान के आंकड़े लेने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच के लिए रवाना हुआ गाजी मियां के पलंग पीढ़ी का जुलूस
महमूद गजनवी के सिपहसालार मसूद गाजी मियां का मेदनी (पलंगपीढ़ी) का जूलूस शुक्रवार को बहराइच के लिए रवाना हुआ। दो जून को गाजी मियां के विवाह की रस्म निभाई जाएगी। हजरत सैयद सलार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह से बरात की रस्म का जुलूस कदीमी रास्तों से निकाला गया।

शुक्रवार को दरगाह के गद्दीनसीन हाजी एजाजुद्दीन हाशमी की देखरेख में गाजी मियां की बरात की रस्म का जुलूस निकाला गया। बरात का जुलूस बुनकर मार्केट, काजी सादुल्लापुरा, चौकाघाट, हुकुलगंज तिराहा, मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन, भोजूबीर होते हुए शिवपुर पहुंचा। 

शिवपुर से बरात के जुलूस को बहराइच स्थित दरगाह के लिए वाहन से रवाना किया गया। जुलूस में कमेटी के डंके बरदार कैशर हयात हाशमी, कोड़े बरदार निजामुद्दी मुन्ना फुहारा, झंडाबरदार मोहम्मद मुख्तार के साथ तमाम जायरीन मेदनी लेकर रवाना हुए।

25 मई को खुली रहेगी पहड़िया मंडी
लोकसभा चुनाव को देखते हुए दो दिन से बंद पहड़िया मंडी शनिवार को खुलेगी। मंडी सचिव शिव कुमार राघव ने बताया कि मछली शहर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को चुनाव की वजह से मंडी 23 व 24 मई को बंद थी। पिंडरा विधानसभा इसी में शामिल है और इसका भी स्ट्रांगरूम भी मंडी में ही बनाया गया है। यहीं से कर्मचारी ईवीएम लेकर चुनाव कराने गए हैं। मंडी में ही ईवीएम रखे भी जाएंगे। चुनाव में लगे वाहनों के आवागमन से मंडी बंद थी। 

एमबीए के छात्रों का प्लेसमेंट साक्षात्कार 29 व 30 को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एमबीए के विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए टीसीएस के सहयोग से 29 और 30 मई को साक्षात्कार आयोजित किया गया है। कैंपस प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. शैफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि साक्षात्कार सुबही 11 से दोपहर तीन बजे तक सत्यम अपार्टमेंट, महामूरगंज पुलिस चौकी में होगा। छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक दस्तावेजों के उपस्थित होना होगा। ब्यूरो

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में मिड टर्म परीक्षा 27 से
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सत्र 2023-24 की मिड-टर्म परीक्षा 27 मई से शुरू होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीए (पत्रकारिता विषय) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 27 मई को सुबह 11 बजे से होगी। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 29 मई एवं छठे सेमेस्टर की 28 मई को दोपहर एक बजे से होगी। 

वहीं, एमए (मास कम्यूनिकेशन) द्वितीय सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा 28 एवं चतुर्थ सेमेस्टर की 29 मई को सुबह 11 बजे शुरू होगी। उक्त सभी परीक्षाएं मानविकी संकाय भवन में आयोजित होंगी। परीक्षा की समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

पीएचडी राजनीति विज्ञान में प्रवेश के लिए 10 जून तक जमा करें दस्तावेज
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की शोध प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण एवं प्रवेश परीक्षा से मुक्त नेट/ जेआरएफ अभ्यर्थियों को अपना शोध प्रारूप (सिनॉप्सिस) 10 जून तक विभाग में जमा करना है। विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यभान प्रसाद ने कहा कि उक्त तिथि तक अभ्यर्थी शोध प्रारूप शोध उपाधि समिति के लिए दो प्रतियों में दोपहर दो बजे तक जमा कर दें। 

शोध प्रारूप की हार्डकॉपी के साथ शोध प्रारूप का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) सॉफ्ट कॉपी में, आवेदन फार्म, आवेदन पत्र की शुल्क रसीद, शैक्षणिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र, शोध प्रवेश परिणाम/नेट, जेआरएफ का प्रमाणपत्र भी जमा करना अनिवार्य है। 

राजस्थान ब्राह्मण मंडल का चुनाव 26 मई को
श्री राजस्थान ब्राह्मण मंडल का 2024-26 के लिए दो वर्षीय कार्यकारिणी समिति का चुनाव 26 मई को होगा। रविवार को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक मारवाड़ी समाज भवन ( मारवाड़ी युवक संघ) लक्सा में चुनाव संपन्न होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा एवं उनके सहयोगी रंजन जोगाई की देख रेख में होगी। यह जानकारी वेदमूर्ति शास्त्री ने दी।

बरातियों में मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहां गांव में गुरुवार की रात किसी बात को लेकर बरातियों में आपस में मारपीट हो गई। मारपीट में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस मामले में दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टेकारी गांव से संदहा में बरात आई थी। प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि मोनू उर्फ शुभम यादव और प्रीतम यादव और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

छापेमारी कर मिलावटी  दाल को किया गया सीज

top breaking big crime latest and today news in varanasi
जांच के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

राजातालाब बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर मिलावटी दाल को पकड़ा और मौके पर ही पकड़ी गई बोरियों को सीज किया। विभागद्वारा गठित विशेष प्रवर्तन दल द्वारा कचनार राजातालाब बाजार में स्थित एक दुकान पर यह छापेमारी की गई। बाजार के कारोबारकर्ता अजय प्रताप  गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण किये जाने के दौरान यह कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकान में स्टोर करके रखे गए अरहर दाल में खेसारी की मिलावट का संदेह व्यक्त किया गया। दुकान में स्टाक करके रखी गई बोरियों में से नमूना लेने के बाद 40 बोरियों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के  खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश कुमार सिंह व उनके टीम के सदस्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed