ये हैं जौनपुर जिले के टॉप-10 बदमाशों की लिस्ट, लेकिन कई चर्चित नाम गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से जरायम के ताल्लुकात काफी पुराने हैं। हत्या, लूट, रंगदारी वसूली जैसे जघन्य वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों और उनके संरक्षणदाताओं की लंबी फेहरिश्त है। जिले का आम आदमी भी ऐसे कई नामों को जानता है, जिनका जिक्र ही लोगों को डराने-धमकाने के लिए काफी है।
विडंबना है कि अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने वाली पुलिस उनसे अनभिज्ञ है। पुलिस की हिट लिस्ट से ऐसे सभी चर्चित नाम गायब हैं। कई नाम ऐसे हैं, जिनकी पहचान के बारे में एक-दो माह पहले तक ज्यादातर लोगों को खास जानकारी नहीं थी। बड़ों पर रहम और छोटों पर सितम वाली जिला पुलिस का यह रवैया इन दिनों हर तरफ चर्चा में है।
कानपुर के बिकरु में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद शासन ने प्रत्येक जिले में ऐसे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिनकी छवि माफिया, बाहुबली की है। ऐसे लोगों को प्राथमिकता में रखने को कहा गया है, जो गिरोह के रूप में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। इनके नेटवर्क को खंगालते हुए उन पर शिकंजा कसने के लिए सख्त कार्रवाई को कहा है।
निर्देश मिलते ही पुलिस सक्रिय भी हो गई है। प्रत्येक थानों में आपराधिक घटनाओं में दर्ज केस का पूरा ब्योरा मंगाकर जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची बनाई गई है। इस सूची में कुछ नाम तो काफी चर्चित हैं। उन पर कई गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं।
आम व्यक्ति भी उसे उसी रूप में लंबे समय से जानता-मानता आ रहा है, मगर सूची में कई नाम ऐसे भी हैं, जिन पर हाल ही में केस दर्ज हुए और फिर उन्हें गैंगेस्टर में निरुद्ध करते हुए सीधे टॉप-10 में शुमार कर लिया गया।
पुलिस की सूची में यह हैं जिले के टॉप-10 अपराधी :
1. रवींद्र निषादः कोतवाली
2. रवि गिरीः लाइन बाजार
3. गोरख यादवः केराकत
4. निखिल सिंहः बक्शा
5. मुन्ने रजाः कोतवाली
6. अश्वनी सिंहः जलालपुर
7. मुन्न उर्फ मुन्नाः शाहगंज
8. सचिन बिंदः मछलीशहर
9. आशुतोष उर्फ रवि यादवः महराजगंज
10. शमसुद्दीनः शाहगंज।
टॉप-10 अपराधियों की सूची समय-समय पर बदलती रहती है। इसमें यह ध्यान रखा जाता है कि वर्तमान में किसकी अपराध में सक्रियता ज्यादा है। यह सूची भी इसी आधार पर बनाई गई है। भविष्य में कोई नया अपराधी सक्रिय होता है तो उसे किसी नाम को हटाकर उसे टॉप-10 में रखा जा सकता है। -डॉ. संजय कुमार, एएसपी सिटी।