{"_id":"5d1919b18ebc3e3cc1645246","slug":"toilet-varanasi-news-vns470407781","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़े गए शौचालय का पिलर व छज्जा गिरा, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़े गए शौचालय का पिलर व छज्जा गिरा, वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भीमनगर में फुलवरिया फोरलेन के लिए तोड़े गए अतिक्रमण के बाद सुलभ शौचालय का पिलर और छज्जा रविवार शाम अचानक ढह गया। मलबे में दबने से वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। इससे गुस्साए उसके बेटों और स्थानीय लोगों ने सेंट्रल जेल रोड पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।
सूचना पाकर पांच थानों की फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और आश्वस्त किया कि नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस पर करीब एक घंटे बाद 7:20 बजे सभी शांत हुए। जाम के कारण जेपी मेहता इंटर कॉलेज से सेंट्रल जेल रोड पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
कैंट थाना अंतर्गत भीमनगर की निर्मला देवी (65) घर के पास स्थित सुलभ शौचालय में काम करती थी। परिजनों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले सुलभ शौचालय का भवन फुलवरिया फोरलेन के निर्माण के लिए ध्वस्त कर दिया गया था। रोजाना की तरह शाम के समय निर्मला देवी सुलभ शौचालय के पास बैठी थीं, अचानक शौचालय का पिलर और उसके सहारे टिका छज्जा गिर गया। हादसे से गुस्साए निर्मला देवी के बेटों अमरनाथ, जुगनू और डिंकल सहित आसपास के लोगों ने जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ तब वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।