फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   todays active corona cases of varanasi 11 april coronavirus cases broken records

वाराणसी : बेकाबू हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 1520 नए संक्रमित मरीज मिले 

Sun, 11 Apr 2021 10:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of varanasi 11 april coronavirus cases broken records
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे बेकाबू होती जा रही है।  जिस तरह से दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसको लेकर  स्वास्थ विभाग आगामी दिनों में इलाज संबंधी व्यवस्था को लेकर चिंतित है। इस बीच रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की कोरोना काल के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए और एक दिन में 1520 नए मरीज मिले।

विज्ञापन


राहत की बात है कि सबसे ज्यादा 215 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। बीएचयू अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत होने से अब मरने वालों का ग्राफ भी धीरे-धीरे बढ़कर 399 पहुंच गया।
विज्ञापन


वाराणसी में कोरोना के बढ़ते ग्राफ पर अगर गौर करें तो 11 दिन में ही कुल 7065 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसमें बीएचयू के साथ ही रोडवेज अस्पताल सहित अलग-अलग जगहों से रहने वाले लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रविवार को कुल 118 ऐसे मरीज भी मिले जिनसे स्वास्थ्य विभाग का कोई संपर्क नहीं हो सका। उनके मोबाईल नंबर और पता पर भी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू ब्लड बैंक में आठ समेत परिसर में 30 से अधिक संक्रमित

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कितनी तेजी से बढ़ रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट, सीसीआई लैब, आईएमएस बीएचयू, सुश्रुत हॉस्टल ट्रामा सेंटर बीएचयू समेत परिसर में कुल 30 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। जबकि आईएमएस निदेशक कार्यालय में भी तैनात एक कर्मचारी, उसके परिवार के सदस्य संक्रमित हुए हैं।

रोडवेज में चार, बरेका में 74 मिले संक्रमित
रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बरेका परिसर में 74 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रोडवेज में चार, आईआईटी बीएचयू, लहरतारा स्थित एक अपार्टमेंट में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यहां भी मिले संक्रमित मरीज

भगवानपुर में 12, कैंटोंमेंट में 6, नाथूपुर,मंडुआडीह, लल्लापुरा स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े चेतगंज, हबीबपुरा,विनायक, कमच्छा, खुशहाल नगर,योगा नगर मंडुआडीह में एक ही ब्लॉक में चार महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कबीर नगर, दुर्गाकुंड, मकबूल आलम रोड, रॉयल रेजिडेंसी महमूरगंज के अलावा पहाड़िया, लंका, शिवपुर, महमूरगंज, कंदवा, खोजवा, ईएसआई हॉस्पिटल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, लक्शा, सोनिया, सिगरा, खोजवा, भगवानपुर, पहाड़िया, टकटकपुर, महेशपुर, पुलिस लाइन पांडेपुर आदि जगह पर संक्रमित मरीज मिले हैं।

होम आइसोलेशन में 215 स्वस्थ, 6725 का चल रहा इलाज

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर यह है कि रविवार को सबसे ज्यादा 215 मरीजों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया जबकि अस्पताल से एक मरीज डिस्चार्ज हुआ। बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती प्रहलाद घाट निवासी 63 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। इधर, नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमित 29841 मरीज में 22617 के डिस्चार्ज और 399 की मौत के बाद अब होम आइसोलेशन और अस्पताल मिलाकर कुल 6725लोगों का इलाज चल रहा है। इधर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ विभाग की ओर से जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। रविवार को सबसे ज्यादा 7215 लोगों की अलग-अलग जगहों पर कोरोना की जांच हुई और 7800 मरीजों की रिपोर्ट भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed