फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today there will be route diversion on many routes of the city

आज शहर के कई मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 27 Feb 2022 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Today there will be route diversion on many routes of the city
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर रविवार को शहर रूट डायवर्जन रहेगा। बाहरी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। जबकि शव वाहन और एंबुलेंस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

चौकाघाट लकड़ी मंडी तिराहा और लहरतारा कैंसर अस्पताल की ओर से आने वाले वाहनों को कैंट फ्लाई ओवर के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। तेलिया बाग तिराहा से चौकाघाट चौराहा की तरफ भी कोई वाहन नहीं जाएंगे। वहीं तेलियाबाग की तरफ से आने वाले वाहनों को जगतगंज तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। जगतगंज से लहुराबीर चौराहा की तरफ और विशेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे। उधर मंडुवाडीह से आने वाले वाहनों को ककरमत्ता बरेका की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएंगे।
विज्ञापन

वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग
अजगरा, पिंडरा, शिवपुर विधानसभा की ओर से आने वाले सभी वाहन कटिंग मेमोरियल विद्यालय नदेसर, उत्तरी कैंट व दक्षिणी विधानसभा से आने वाली बाइक क्वींस कॉलेज और अन्य वाहन काशी विद्यापीठ में खड़े होंगे। रोहनिया व सेवापुरी विधानसभा से वाहन कैंट फ्लाई ओवर के नीचे से होकर धर्मशाला तिराहा से इंग्लिशिया लाइन तिराहा होते हुए विद्यापीठ रोड स्थित भारत माता मंदिंर में खड़े होंगे। कार्यक्रम में आने वाले बाइक तेलियाबाग तिराहे से खादी ग्रामोद्योग के मैदान में खड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed