फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   today nomination for district chairman

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन आज

Fri, 01 Jan 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Fri, 01 Jan 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
today nomination for district chairman

 जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए शुक्रवार को एडीएम प्रशासन की कोर्ट में सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू होगा।

विज्ञापन

इसकी तैयारियों के बाबत राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने कमिश्नरी के एनआईसी में वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। उन्होंने यहां के अधिकारियों को पुराने रिकार्ड के आधार पर पर्याप्त तैयारी करने का निर्देश दिया।
कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
निर्वाचन आयुक्त ने भयमुक्त वातावरण कायम करने और मतदाताओं को डराने धमकाने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। वीडियोकांफ्रेंसिंग में शामिल डीएम राजमणि यादव ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अब तक किसी जिला पंचायत सदस्य ने डराने-धमकाने की शिकायत नहीं की है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि गुरुवार तक कुल चार प्रत्याशियों ने नौ सेट में पर्चे खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें सपा समर्थित अपराजिता सोनकर ने तीन सेट और भाजपा-अपना दल समर्थित हरहुआ के अमित सोनकर ने तीन सेट में पर्चे खरीदे। इनके अलावा काशी विद्यापीठ की गायत्री ने दो सेट और उषा देवी ने एक सेट में पर्चे खरीदे।

बताया कि नामांकन 3 बजे तक होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 4 जनवरी और मतदान, मतगणना 7 जनवरी को होगी।
चुनाव के रिटर्निंग आफिसर डीएम और असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार राय को बनाया गया है। बता दें  जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत के समीकरण के लिए आधे से एक अधिक यानी 25 वोट की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed