{"_id":"64d5b4bcd09eb4a33101138e","slug":"today-is-the-ninth-day-of-gynavapi-survey-asi-team-reached-the-campus-3d-mapping-is-being-done-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी सर्वे का आज नौवां दिन, परिसर का ऐतिहासिक वजूद खंगालने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी सर्वे का आज नौवां दिन, परिसर का ऐतिहासिक वजूद खंगालने की कोशिश
Fri, 11 Aug 2023 12:09 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:09 PM IST
सार
Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आज नौवां दिन है। एएसआई की टीम ने परिसर पहुंचकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। टीम अलग-अलग मशीनों का भी उपयोग कर रही है। नींव से लेकर इमारतों के इतिहास को खंगालने के लिए उन हिस्सों की थ्रीडी मैपिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आज नौवां दिन है। एएसआई की टीम सर्वे के लिए पहुंच गई है। सर्वे में एएसआई अलग-अलग मशीनों का भी उपयोग कर रही है। नींव से लेकर इमारतों के इतिहास को खंगालने के लिए उन हिस्सों की थ्रीडी मैपिंग भी की जा रही है। इसमें एएसआई की टीम तैयार किए नक्शे के आधार पर इन मापों को रिकाॅर्ड में दर्ज भी कर रही है। सर्वे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
ज्ञानवापी में वजूस्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर का सर्वे किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Varanasi: सर्व सेवा संघ में नहीं मिला मेधा पाटकर को प्रवेश, पुलिस ने लौटाया, सरकार पर लगाए ये आरोप
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों की फोटो और वीडियोग्राफी की। इसके साथ ही परिसर के अलग-अलग हिस्सों में अत्याधुनिक मशीनों की मदद से नाप-जोख भी की गई। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक करीब सात घंटे के सर्वे में एएसआई की टीम ने वैज्ञानिक विधि से अपनी जांच जारी रखी।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर में गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे एएसआई की 40 सदस्यीय टीम दाखिल हुई और अपने काम में जुट गई। दोपहर में 12.30 से 2.30 बजे तक भोजनावकाश के बाद शाम पांच बजे तक टीम ने सर्वे किया। परिसर में हुए निर्माण की बनावट, कलाकृतियों आदि की जांच की जा रही है।