{"_id":"64d4412c29ce0130f70f5403","slug":"today-is-the-8th-day-of-gyanvapi-survey-every-information-will-be-displayed-on-the-tropography-sheet-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi: ज्ञानवापी में 8वें दिन का सर्वे, फोटो और वीडियोग्राफी के साथ पूरे परिसर की हुई नाप-जोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi: ज्ञानवापी में 8वें दिन का सर्वे, फोटो और वीडियोग्राफी के साथ पूरे परिसर की हुई नाप-जोख
Thu, 10 Aug 2023 11:02 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:02 PM IST
सार
ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की टीम ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों की फोटो और वीडियोग्राफी की। इसके साथ ही परिसर के अलग-अलग हिस्सों में अत्याधुनिक मशीनों की मदद से नाप-जोख भी की गई।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों की फोटो और वीडियोग्राफी की। इसके साथ ही परिसर के अलग-अलग हिस्सों में अत्याधुनिक मशीनों की मदद से नाप-जोख भी की गई। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक करीब सात घंटे के सर्वे में एएसआई की टीम ने वैज्ञानिक विधि से अपनी जांच जारी रखी।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर में बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे एएसआई की 40 सदस्यीय टीम दाखिल हुई और अपने काम में जुट गई। दोपहर में 12.30 से 2.30 बजे तक भोजनावकाश के बाद शाम पांच बजे तक टीम ने सर्वे किया। परिसर में हुए निर्माण की बनावट, कलाकृतियों आदि की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें एएसआई की टीम तैयार किए नक्शे के आधार पर इन मापों को रिकाॅर्ड में दर्ज भी कर रही है। सर्वे में एएसआई अलग-अलग मशीनों का भी उपयोग कर रही है। नींव से लेकर इमारतों के इतिहास को खंगालने के लिए उन हिस्सों की थ्रीडी मैपिंग भी की जा रही है। शुक्रवार को भी सुबह आठ बजे से सर्वे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: गढ़वा घाट पर बनेगा बनारस का पहला रिवर फ्रंट, नौ करोड़ का प्रस्ताव तैयार, मिलेंगी ये सुविधाएं