{"_id":"5918c1614f1c1b0b4385091d","slug":"tmc-doctors-beat-doctor-to-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 15 May 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में रविवार को कुछ तीमारदारों ने आयुर्वेद संकाय के वार्ड में जमकर उत्पात मचाया। यहां भर्ती मरीज को देखने गए सर्जरी विभागाध्यक्ष और डिप्टी चीफ प्राक्टर डॉ. मुमताज अंसारी की पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए लंका थाने में मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
अस्पताल के काय चिकित्सा विभाग के स्त्री रोग वार्ड में 12 मई को भर्ती आजमगढ़ के डडवल निवासी कोसेंद्र की पत्नी नयनतारा सिंह का इलाज चल रहा है। शनिवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर मरीज को देख रहे चिकित्सक ने सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अंसारी को बुलाकर दिखाने की बात कही। सुबह साढ़े आठ बजे डॉ. मुमताज अहमद अंसारी मरीज को देखने पहुंचे। उन्होंने वार्ड में बैठे 4-5 तीमारदारों को बाहर जाने को कहा। यह बात उन्हें नागवार लगी। इसको लेकर पहले कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चीफ प्राक्टर संजय सिंह पहुंचे। किसी तरह मामला शांत कराया।
लंका पुलिस को दी तहरीर में डॉ. अंसारी ने तीमारदारों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। उधर, कोसेंद्र ने भी डॉक्टर पर मारपीट के साथ सोने की चेन लूटने, जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि तीमारदारों पर सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट, धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ है जबकि तीमारदारों की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ मारपीट, धमकी का मामला दर्ज किया गया है। उधर, घटना के बारे में प्रभारी चीफ प्रॉक्टर संजय सिंह का कहना है कि डॉ. मुमताज पर मुकदमा दर्ज होने के मामले में सोमवार को पुलिस-प्रशासन से बात की जाएगी।