फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Till today, the clock tower could not tell the exact time of the city

आज तक शहर का सही समय नहीं बता सका घंटाघर

Wed, 17 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Till today, the clock tower could not tell the exact time of the city
सिविल लाइंस चौराहे पर बने घंटा घर की बंद घड़िया। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा लगभग छह वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से घंटाघर का निर्माण कराया गया। इसमें चारों दिशाओं में चार घड़ियां लगाई गईं, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि छह साल बीतने के बाद भी घंटाघर के चारों दिशाओं में लगाई गईं घड़ियां एक समय नहीं बता सकीं।
विज्ञापन

हर शहर में एक घंटाघर होता है जो लोगों को समय का आभास कराता रहता है। अपने जनपद में घंटाघर नहीं था। जिससे पूर्व पालिकाध्यक्ष ने नगर सिविल लाइंस चौराहे पर घंटाघर के निर्माण का निर्णय लिया। नगर पालिका के प्रयास से घंटाघर का निर्माण शुरू हुआ लेकिन कुछ दिन बाद काम ठप हो गया। फिर कई महीने बाद काफी मशक्कत होने पर इसका निर्माण हो सका। इसके चारों मार्गों की तरफ घड़ियां भी लग गईं, लेकिन तब से अब तक छह साल गुजर गए, परंतु यह चारों घड़ियां एक समय नहीं बता सकीं। इसमें से तीन घड़ियां तो लगने के बाद से ही बंद हो गईं। सिर्फ एक घड़ी चल रही है जो सही समय बता रही है। इस प्रकार देखा जाए तो इसकी चारों घड़ियां चार समय प्रदर्शित कर रही हैं। जिससे लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया घंटाघर आज शोपीस बनकर रह गया है। अब लोगों ने इसको प्रचार का अड्ड़ा बनाकर पूरा का पूरा घंटाघर होर्डिंग और पोस्टर से पाट दिया है।
विज्ञापन

घंटाघर की खराब घड़ियों को बनाने के लिए लखनऊ से कारीगर को आना है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में कारीगर आएगा और घड़ी की मरम्मत करेगा।
- शुभनाथ प्रसाद, ईओ नगरपालिका परिषद आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed