{"_id":"4901cb06ef4feba78933dba4263e0999","slug":"till-2021-in-banaras-run-metro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2021 तक बनारस में दौड़ेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2021 तक बनारस में दौड़ेगी मेट्रो
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Thu, 06 Aug 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रेल यातायात की विशेषज्ञ संस्था राइट्स अक्तूबर के आखिर तक मेट्रो रेल परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) वीडीए को सौंप देगी। राइट्स के अनुसार, आगामी साल की शुरुआत में यदि परियोजना का काम शुरू हो गया तो 2021 में बनारस में मेट्रो रेल दौड़ने लगेगी। इसके बाद 2031 और 2041 में मेट्रो कारीडोर को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
मंडलायुक्त सभागार में बुधवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में राइट्स के अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों, पार्षदों और नेताओं के साथ मेट्रो रेल परियोजना पर मंथन हुआ। राइट्स के ग्रुप जनरल मैनेजर पीयूष कंसल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि इंजीनियरिंग सर्वे और मेट्रो मास्टर प्लान तैयार करने का काम अगस्त के आखिर तक हो जाएगा। इस पर आने वाले खर्च के विवरण के साथ मेट्रो की डीपीआर अक्तूबर अंत तक सौंप दी जाएगी। बताया कि शहर को 119 ट्रैफिक जोन में बांटकर वर्ष 2031 की
बनारस की अनुमानित जनसंख्या (31.4 लाख) को ध्यान में रख कर सर्वे किया गया। इस दौरान 4200 परिवारों के साथ, 500 वर्क सेंटर और 50 से ज्यादा पैदल मार्गों पर जाकर बातचीत की गई। यह देखा गया कि सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व और ट्रैफिक समस्या वाले क्षेत्र कौन से हैं। कमिश्नर ने कहा कि मेट्रो रेल परियोजना से बनारस का चहुमुखी विकास होगा और यातायात सुगम होगा। इस दौरान डीएम राजमणी यादव, वीडीए वीसी सर्वज्ञ राम मिश्र, नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही, वीडीए सचिव एमपी सिंह मौजूद रहे।