फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tilkotsav of Shri Kapal Bhairav Tilakharu arrived with Tilak material in 101 plates got darshan in white cloth

श्री कपाल भैरव का तिलकोत्सव: 101 थाल में तिलक सामग्री लेकर पहुंचे तिलकहरु, श्वेत वस्त्रों में मिला दर्शन

Fri, 05 Sep 2025 05:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:32 AM IST
सार

काशी में बाबा कपाल भैरव का तिलक चढ़ते ही मंदिर परिसर जयकारे से गुंजायमान हो उठा। पारंपरिक तरीके से आयोजन शुरू हुआ। इस भक्तिमय बेला पर काशी ही नहीं दूरदराज से भी भक्तगण आए थे।

विज्ञापन
Tilkotsav of Shri Kapal Bhairav Tilakharu arrived with Tilak material in 101 plates got darshan in white cloth
लाट भैरव स्थित कपाल भैरव का तिलकोत्सव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: अनादिकालेश्वर बाबा श्री कपाल भैरव का तिलकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इसके साथ ही शिव की नगरी में पांच दिवसीय विवाह उत्सव भी शुरू हो गया। तिलकहरुओं ने 101 थाली में बाबा को तिलक की सामग्री अर्पित की और भक्तों ने श्वेत वस्त्रों में बाबा का दर्शन पूजन किया। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गणेश प्रतिमा व अक्षत का परात उठाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


गुरुवार को मध्यरात्रि में बाबा कपालभैरव के मस्तक पर तिलक सुशोभित हुआ। परंपरा के अनुसार तिलकहरुओं ने विशेश्वरगंज सब्जी मंडी में बाबा कपाल भैरव का तिलक चढ़ाया। शीतला माता मंदिर प्रांगण में विराजमान भव्य रजत मुखौटे की आभा दमक रही थी। 
विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य रविंद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में समिति के अध्यक्ष रोहित जायसवाल (पार्षद) ने तिलक चढ़ाया। भैरवाष्टकं और भैरव स्तुति के साथ तिलक संपन्न हुआ। बाबा कपाल भैरव के जयकारे से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगे जयकारे

श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति की ओर से आयोजित तिलकोत्सव में कज्जाकपुरा स्थित मंदिर प्रांगण में देर शाम से ही 101 थाल- परातों में सजी तिलक सामग्रियों की कतार लगनी शुरू हो गई। भव्य आरती के बाद तिलक सामग्रियों को पारंपरिक रूप से भक्त सर पर रखकर वाहन तक ले गए। 

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गणेश प्रतिमा व पीले अक्षत का परात सिर पर रखकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में 101 थाल तिलक सामग्रियों सहित धर्म ध्वजा, बैंड- बाजा, डमरू दल, डीजे आकर्षण का केंद्र थे। 

शोभायात्रा जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक, बलुआबीर, अंबियामंडी, कतुआपुरा, जतनबर, भैरवनाथ चौराहा होते हुए विशेश्वरगंज सब्जी मंडी पहुंची। उपाध्यक्ष बसंत सिंह राठौर ने तिलकहरुओं का आलिंगन कर हृदय से अभिनंदन किया। दोपहर से प्रारंभ भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

ये रहे शामिल
इस दौरान तिलक संयोजक नंदलाल प्रजापति, प्रधानमंत्री छोटेलाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष छोटन केशरी, मंत्री मुन्ना लाल यादव, विक्रम सिंह राठौर, डबलू जायसवाल, कर्णशंकर पांडेय, बच्चे लाल, सुशील, धनश्याम, निक्की, हिमांशु, रवि कुशवाहा सहित काफी संख्या में भक्त शामिल हुए।

भक्तों को मिलेंगे विविध रूपों में दर्शन
भक्तों के हृदयांगन में न्यायाधीश के रूप में विराजमान बाबा लाट भैरव विविध रूपों में दर्शन होंगे। श्री कपाल भैरव प्रबंधक समिति के प्रधानमंत्री छोटेलाल जायसवाल ने बताया कि पांच दिनों के विवाहोत्सव आयोजन में बाबा लाट भैरव को प्रत्येक दिन अलग-अलग रंगों के बनारसी कारीगरी वाले वस्त्र पहनाए जाएंगे। 

तिलक में श्वेत, हल्दी में पीतांबर, मेहंदी में हरे, विवाह पर लाल व खिचड़ी भंडारे के दिन धानी रंग के रेशमी वस्त्र में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। कोषाध्यक्ष छोटन केशरी ने बताया कि तिलक सामग्रियों में बाबा के नवीन वस्त्राभूषण, पुष्पहार, नैवेद्य, विभिन्न प्रकार के फलों, सूखे मेवे, कारन, पूजन सामग्री को अर्पित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed