फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tikri Pipa bridge operational, relief to the public

टिकरी पीपा पुल चालू, जनता को राहत

Sat, 15 Jan 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tikri Pipa bridge operational, relief to the public
टिकरी पीपा पुल चालू होने से आम जनता को राहत मिल गई है। इससे दूध का कारोबार करने वाले और किसानों को अब घूम कर नहीं जाना होगा। इससे समय और पेट्रोल दोनों की बचत होगी। टिकरी पीपा पुल का एक छोर बनारस में है जबकि दूसरा छोर मिर्जापुर में है।
विज्ञापन

टिकरी गांव के सामने से रैपुरिया घाट पर गंगा में बने पीपापुल से आवागमन शुरू होने के बाद वाराणसी और मिर्जापुर के मजदूरों को काफी राहत मिलेगी। आसपास के गांवों के लोग पीपा पुल पर मस्ती करने और सेल्फी लेने आ रहे हैं। गंगा इस तरफ के तारापुर, टिकरी, रमना, नरोत्तमपुर सहित कई गांव के लोग शामिल हैं। टिकरी घाट के किनारे लोगों ने गुमटी और ठेले पर चाय पान की दुकानें भी शुरू कर दी हैं। टिकरी से रैपुरिया जाने वाले पुल के पहले एक बैरियर भी लगाया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से पीपापुल की देखभाल करने के लिए नियुक्त दिनेश चौधरी ने बताया कि बालू वाले रास्ते पर तीन लाइन लोहे की प्लेट बिछाई गई है। चार पहिया वाहन से लोगों का आवागमन कम है। टिकरी के पूर्व प्रधान सुशील कुमार सिंह कक्कू ने बताया कि सामनेघाट से पीपापुल हटने के बाद गांव के लोग यहां पुल बनने से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकरी पीपा पुल की देखरेख मिर्जापुर डिवीजन करती है। इस पार वाराणसी पड़ता है जबकि उस पार मिर्जापुर है, इसलिए इस पीपा पुल की देखरेख की जिम्मेदारी मिर्जापुर डिवीजन को दी गई है।
- सुग्रीव राम, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed