फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tiddi dal locust attack move on prayagraj noi threat to varanasi

एक टिड्डी दल प्रयागराज की ओर मुड़ा, वाराणसी में टिड्डियों के दल से कितना खतरा, पढ़ें खबर

Sat, 13 Jun 2020 12:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Jun 2020 12:20 PM IST
सार

  • टिड्डियों का एक छोटा दल फिर प्रयागराज की तरफ, बनारस के लिए कोई खतरा नहीं
  • रसायन के छिड़काव से खत्म हो जाएगा दल, थाली और ढोल बजाकर, शोर मचाना और खरपतवार को जलाकर बचा जा सकता है।
  • एक दल मऊ में ठहरा और दूसरा मध्य प्रदेश पहुंच गया।

विज्ञापन
tiddi dal locust attack move on prayagraj noi threat to varanasi
टिड्डी दल - फोटो : PTI

विस्तार

हवाओं के बदले रुख के बाद शुक्रवार को एक बार फिर टिड्डियों का एक छोटा दल प्रयागराज की तरफ बढ़ने लगा। जो चित्रकूट से उड़ान भरते हुए कौशांबी होते हुए मऊ में पहुंच चुका है। जबकि दूसरा दल मध्यप्रदेश की तरफ चला गया।

विज्ञापन

वाराणसी मंडल के संयुक्त निदेशक कृषि अखिलेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एक छोटा टिड्डी दल चित्रकूट और कौशांबी होते हुए प्रयागराज दोबारा पहुंच गया। जो मऊ इलाके में ठहरा हुआ है। मंगलवार को प्रयागराज के हंड़िया में मौजूद टिड्डियों पर रसायन का छिड़काव किया गया। जिसमें से बची हुई टिड्डियां चित्रकूट में जाकर दो हिस्सों में बंट हो गईं।
विज्ञापन



इसमें एक दल मध्य प्रदेश की तरफ चला गया, जबकि एक छोटा दल प्रयागराज की तरफ आ गया। हालांकि पछुआ हवा होने के कारण बनारस मंडल के किसी भी जिले में आने की संभावना नहीं हैं। यदि रसायन का इस दल पर छिड़काव हो जाएगा तो यह समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं काशी विद्यापीठ विकास खंड के सरहद पर निगरानी बनाए हुए सहायक कृषि रक्षा अधिकारी अवधेश सिंह का कहना है छोटे टिड्डी दल में टिड्डियों की संख्या 50 हजार से एक लाख तक हो सकती। जिनसे बचाव के लिए थाली और ढोल बजाकर शोर मचाना और खरपतवार को जलाकर धुआं करना शामिल है।

नीम की पत्ती, सुरती की गांठ और लहसुन के संयुक्त घोल को उबालकर छिड़काव करने से फसल को बचाया जा सकता है। गोबर के घोल का छिड़काव भी काफी असरदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed