{"_id":"af633d9eb0fc184ddd04539f62d6fb00","slug":"tickets-now-a-first-come-first-served-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट अब पहले आओ-पहले पाओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट अब पहले आओ-पहले पाओ
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के लिए अब श्रद्धालुओं को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टिकट मिलेगा। टिकट पर नंबर आवंटित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। छत्ताद्वार के पास बंद टिकट काउंटर भी जल्द खोला जाएगा। इसके अलावा, ढूुंढीराज गणेश प्वाइंट पर नया काउंटर खुलेगा। बुधवार को मंदिर पहुंचे कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंडलायुक्त दोपहर बाद मंदिर पहुंचे और अधिकारियों के साथ मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम, छत्ताद्वार, ढुंढीराज गणेश प्वाइंट, गोयनका भवन और नवनिर्मित रानी भवानी गली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी करने का निर्देश दिया। इस दौरान मंदिर के अपर कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि आपरेटर न होने की वजह से सीसीटीवी कंट्रोल रूम की निगरानी नियमित नहीं हो पा रही है लेकिन सभी कैमरे चालू रहते हैं। इस पर कमिश्नर ने एनआईसी से जुड़े लोगों को तत्काल आपरेटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
कमिश्नर ने कहा कि मंगला आरती में पहले आओ-पहले पाओ की व्यवस्था लागू की जाएगी और टिकट खरीदने वालों को नंबर आवंटित किए जाएंगे। इन्हीं नंबरों के आधार पर मंदिर के चारो द्वारों पर श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। निरीक्षण के दौरान रानी भवानी गली में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर व्यापारियों ने कमिश्नर से मुलाकात की। इस पर कमिश्नर ने इस गली से श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था पहले की तरह जारी रखने का निर्देश दिया।