फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thugs using OLX first won trust by paying Rs 100 then took out 96,500 from bank account

Varanasi: OLX का इस्तेमाल कर रहे ठग, पहले 100 रुपये देकर विश्वास जीता, फिर खाते से निकाल लिए साढ़े 96 हजार

Sun, 29 Jan 2023 02:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Jan 2023 02:54 PM IST
सार

ओएलएक्स के जरिए एसी-फ्रीज खरीदने के बहाने एक महिला को खरीदने के बहाने जालसाजों ने साढ़े 96 हजार रुपये की चपत लगा दी। महिला ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Thugs using OLX first won trust by paying Rs 100 then took out 96,500 from bank account
कैंट थाने में मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओएलएक्स के जरिए एसी-फ्रीज खरीदने के बहाने एक महिला को खरीदने के बहाने जालसाजों ने साढ़े 96 हजार रुपये की चपत लगा दी। वाराणसी के ताजपुर, अर्दली बाजार में रहने वाली मालिनी सिंह ने इस मामले में कैंट थाने में शिकायत की है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उन्होंने एसी-फ्रीज को बेचने के लिए ओएलएक्स पर एक विज्ञापन डाला था। उनके पास शुक्रवार को व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को मर्चेंट नेवी का कर्मी बताते हुए एसी खरीदने की बात कही। उसने कहा कि वह पेमेंट ऑनलाइन करेगा, इसके बाद सामान ले जाएगा।

विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करते ही कट गए पैसे

इसके बाद उस व्यक्ति ने उनसे गूगल पे की डिटेल मांगी। ट्रायल के रूप में उसने 10 रुपये और 100 रुपये भेजे। इसके बाद रुपये मिले या नहीं यह जांच करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने को कहा। मालिनी जब यह देख रही थीं, जालसाज ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। पीड़िता के अनुसार, 100 रुपये आने के बाद उनके पास तीन-चार बार नोटिफिकेशन आया जिसमें अलग-अलग अमाउंट का जिक्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उस पर क्लिक किया तो उनके खाते से 15 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद उन्होंने सामने वाले व्यक्ति से कहा कि उनके खाते से रुपये कट गए हैं। इस पर उसने कहा कि वह ट्रांजेक्शन रिक्वेस्ट भेज रहा है, उस पर क्लिक करने के बाद 15 हजार रुपये वापस मिल जाएंगे। कुछ सेकंड में उनके फोन पर फिर एक के बाद एक कई नोटिफिकेशन आए।

 इस तरह उनके अकाउंट से साढ़े 96  हजार रुपये निकल गए। पुलिस के मुताबिक, ठग कुछ रुपये भेज कर पहले लोगों का विश्वास जीतते हैं। इसके बाद लिंक भेजकर अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। लोगों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते वक्त काफी ध्यान रखना चाहिए। उन्हें एक-एक मेसेज ठीक से पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed