फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three youths of Bhadohi died in Mumbai in Murder and accident 

भदोही के तीन युवकों की मुंबई में मौत, एक की हत्या, दो की सड़क हादसे में गई जान

Tue, 07 Sep 2021 04:17 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Tue, 07 Sep 2021 04:17 PM IST
सार

तीनों के परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। चौरी थाना क्षेत्र के सर्वतखानी निवासी भोलेनाथ गोस्वामी ने दोस्त से अपने उधार के रुपये मांगे तो उसने हत्या कर शव छिपा दिया।
 

विज्ञापन
Three youths of Bhadohi died in Mumbai in Murder and accident 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के अलग-अलग गांवों में रहने वाले तीन युवकों की बीते दिनों मुंबई में मौत हो गई। एक की वहां हत्या की गई है, जबकि दो की मौत डंपर के धक्के से हो गई। तीनों के परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतकों में रोहित मिश्रा (25) निवासी बहरैची-सुरियावां, विनय तिवारी (24) निवासी चकटोडर-ज्ञानपुर और भोलेनाथ गोस्वामी (31) निवासी सर्वतखानी-चौरी शामिल हैं।

विज्ञापन

 
ज्ञानपुर कोतवाली के चकटोडर निवासी बैजनाथ ने बताया कि उनका पुत्र विनय तिवारी एक सप्ताह पूर्व प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए मुंबई गया था। वहां नालासोपारा में रहने वाले रिश्तेदार बहरैची निवासी रमेश मिश्रा के साथ बाइक से किसी से मिलकर सोमवार को लौट रहा था। नालासोपारा पहुंचने पर डंपर ने धक्का मार दिया। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मौत हो गई। रोहित पहले से मुंबई में रहकर एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर पर का था। अप्रैल 2022 में रोहित की शादी होनी थी।
विज्ञापन

 
उधार के पैसे मांगने पर दोस्त ने कर दी हत्या
चौरी थाना क्षेत्र के सर्वतखानी का भोलेनाथ गोस्वामी 20 अगस्त को मुंबई पहुंचा था। बहन समेत अन्य रिश्तेदारों से मिलने के बाद 29 अगस्त को चौरी के ही गरुलपुर निवासी एक दोस्त को दिए उधार पैसे मांगने नाएगांव-मुंबई चला गया। भोलेनाथ गोस्वामी की पत्नी संगीता गोस्वामी ने बताया कि रात आठ बजे से मोबाइल बंद था। तहरीर चौरी थाने में देकर मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच न होने पर संगीता भी कुछ लोगों के साथ बीते सप्ताह मुंबई पहुंची। मुंबई में पति भोलेनाथ गोस्वामी के न मिलने पर दोस्त पर शंका जताई तो पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। पता चला कि उधार के पैसे मांगने के विवाद में दोस्त ने  ही भोलेनाथ की हत्या करने के बाद शव छिपा दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को भी बरामद करा लिया। मंगलवार को मृतक का भाई भी मुंबई के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed