यूपी: नीलगाय से टकराने के बाद पेड़ से टकराए बाइक सवार तीन युवक, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार की देर शाम नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दया क्षपरा क्षेत्र के दलपतिपुर चट्टी से लगभग 100 मीटर पूरब दिशा में कटहरी स्थान पर नीलगाय बाइक से टकरा गई।
इसके बाद बाइक सवार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गए। इससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम दलपतपुर गांव के तीन युवक बैरिया की तरफ जा रहे थे। तभी कटहरी के पास अचानक उनके सामने से नीलगाय दौड़ते हुए गुजरी, जिससे बाइक सवार टकरा गए और असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकराए।
इस हादसे में अमृत ठाकुर पुत्र आत्मा ठाकुर, धर्मेंद्र पुत्र परशुराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अशोक यादव पुत्र अवध बिहारी यादव को मामूली चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायल अशोक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।