फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three year girl burnt with hot tongs when asked for food in varanasi

खाना मांगने पर तीन साल की बच्ची को गर्म चिमटे से दागा

Tue, 10 Sep 2019 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2019 01:41 AM IST
सार

  • मामला सार्वजनिक हुआ तो जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी और पुलिस जांच करने पहुंची 
  • प्रथम दृष्टया अनाथालय की वार्डन माधुरी सिंह को दोषी पाते हुए बर्खास्त कर दिया गया है
  • वार्डन की गलती यह है कि उनकी मौजूदगी में सब कुछ हुआ और वह चुप्पी साधे रही

विज्ञापन
three year girl burnt with hot tongs when asked for food in varanasi
demo pic - फोटो : Social media

विस्तार

लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में खाना मांगने पर तीन साल की बच्ची को गर्म चिमटे से दागा गया। मामला सोमवार को सार्वजनिक हुआ तो जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी और पुलिस जांच करने पहुंची। 

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया अनाथालय की वार्डन माधुरी सिंह को दोषी पाते हुए बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही काशी अनाथालय के अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर माधुरी सिंह के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सामाजिक संस्था आगमन के संतोष ओझा के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि चार सितंबर को खाना मांगने पर बच्ची की वार्डन और उनकी सहयोगी ने पिटाई की। सोमवार शाम संस्था के लोग काशी अनाथालय पहुंचे तो वार्डन सहित अन्य लोगों ने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया। इस पर संस्था के लोगों ने डीएम और एसएसपी को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पीके त्रिपाठी, इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार और बाल कल्याण समिति के अधिकारी काशी अनाथालय जांच करने पहुंचे। जांच में बच्ची को गर्म चिमटे से दागने की पुष्टि हुई तो उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। 

इस संबंध में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वार्डेन को बर्खास्त कर उसके खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

झगड़े के दौरान बड़ी बच्ची ने छोटी बच्ची को दागा

जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि वार्डन ने बच्ची को गर्म चिमटे से नहीं दागा है। एक बड़ी बच्ची और छोटी बच्ची में झगड़ा हुआ था। इसके बाद बड़ी बच्ची ने छोटी बच्ची को गर्म चिमटे से दाग दिया। वार्डन की गलती यह है कि उनकी मौजूदगी में सब कुछ हुआ और वह चुप्पी साधे रही। 


इस वजह से वार्डेन को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उधर, संस्था के संतोष ओझा ने बताया कि वह प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी करेंगे। जो भी दोषी हैं उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed