फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three visitors going to Mandir on Mahashivaratri died after falling into a bike-trench

महाशिवरात्रि पर मंदिर जा रहे तीन दर्शनार्थियों की बाइक सहित खाईं में गिरने से मौत

Fri, 21 Feb 2020 09:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 21 Feb 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Three visitors going to Mandir on Mahashivaratri died after falling into a bike-trench
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरकुनिया गांव में पुल से 30 फिट नीचे गहरी खाई में गिरने से बाइक सवार एक किशोर सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर झिंगुरदा से दुधमनिया जा रहे रहे थे। रास्ते में बिरकुनिया पुल के नीचे असंतुलित होकर नीचे गिर गए और काल के गाल में समा गए। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी नीरज नामदेव व टी आई नागेंद्र प्रताप सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को खाई से निकलवाया।

विज्ञापन


मोरवा टीआई नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के झिंगुरदा निवासी मृतक विवेक सिंह पुत्र लक्षमण सिंह (22), राजकुमार सिंह पुत्र सोनशाह सिंह (19) वर्ष व रवि सिंह पुत्र हरिचरण सिंह (17) शुक्रवार को अपाचे बाइक पर सवार होकर ग्राम दुधमनिया जा रहे थे। जैसे ही ग्राम बिरकुनिया स्थित पुलिया के पास पहुंचे तभी बाइक के अनियंत्रित होने से तीनों लगभग 30 फिट गहरी खाईं में जा गिरे।

विज्ञापन

बाइक के अत्यधिक रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होने से हुए हादसे में तीनों के सिर में गंभीर चोट आई जिससे घटनास्थल पर मौत हो गई। संभवतः तीनो मृतक दुधमनिया स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेज दिया और मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed