{"_id":"5f91b14bf68efa596b6fbf40","slug":"three-vendors-of-kashi-will-get-loan-from-pm-swanidhi-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी के तीन वेंडरों को मिलेगा पीएम स्वनिधि योजना से लोन, अब प्रधानमंत्री मोदी जानेंगे इनका अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के तीन वेंडरों को मिलेगा पीएम स्वनिधि योजना से लोन, अब प्रधानमंत्री मोदी जानेंगे इनका अनुभव
Thu, 22 Oct 2020 11:17 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Twitter@narendramodi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेला पटरी दुकानदारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे बात करने का मौका मिलेगा। 27 अक्टूबर को प्रधानमंत्री देश के कई शहरों के पटरी दुकानदारों से सीधे मन की बात करेंगे। हालांकि, बातचीत का समय अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से नहीं आया है, मगर वाराणसी से तीन वेंडर का नाम पीएम संवाद के लिए पीएमओ को भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री बैंक ऋण जारी करने के साथ ही वेंडर्स से अनुभव जानेंगे। संवाद के लिए वाराणसी से तीन नाम मांगे गए हैं। जिला प्रशासन ने लंका के एक लस्सी दुकानदार और नदेसर के चाट विक्रेता का नाम इस संवाद में शामिल किया है। इसके अलावा खाद्य सामग्री डिलीवरी करने वाली कंपनी स्वीगी के एक वेंडर को चयनित किया गया है। पीएम संवाद का लाइव प्रसारण शहर में तीन स्थानोें पर दिखाने की तैयारी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम स्वनिधि योजना के बैंक ऋण ऑनलाइन जारी करेंगे। वाराणसी से तीन वेंडरों का चयन संवाद में किया गया है। यह अपनी दुकान से सीधे जुड़ेंगे। इस दौरान देशभर के वेंडर विभिन्न माध्यमों से लाइव कार्यक्रम देखेंगे।
कार्यक्रम के स्थान आदि का चयन जल्द ही कर लिया जाएगा। जिले में अब तक इस योजना से 25 हजार वेंडरों को लाभान्वित किया जा चुका है। 10 हजार वेंडरों को तीन दिन में लाभान्वित करने की योजना है। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देने में वाराणसी पहले स्थान पर है।
कार्यक्रम के स्थान आदि का चयन जल्द ही कर लिया जाएगा। जिले में अब तक इस योजना से 25 हजार वेंडरों को लाभान्वित किया जा चुका है। 10 हजार वेंडरों को तीन दिन में लाभान्वित करने की योजना है। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देने में वाराणसी पहले स्थान पर है।