फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three vehicles collided in varanasi female doctor died driver serious two people injured

Varanasi News: तीन गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, महिला डॉक्टर की मौत, चालक गंभीर; अन्य दो लोग घायल

Sun, 04 Aug 2024 04:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 04:48 PM IST
सार

Varanasi News: हादसे की सूचना पाकर मौके पर राजातालाब थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान लगी जाम को हटाने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया गया। वहीं अन्य दो घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Three vehicles collided in varanasi female doctor died driver serious two people injured
हादसे के बाद ऑटो की उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित साइं बाबा मंदिर के पास हाईवे पर रविवार की दोपहर में राजातालाब से मोहनसराय की तरफ जाते समय ब्रेक लेने के दौरान ट्रक तथा ऑटो व स्विफ्ट कार सहित तीन गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के खनाव निवासी ऑटो ड्राइवर सुरेश कुमार गौड़ (45) तथा बांदा जिला के बिजली खेड़ा निवासी ऑटो सवार महिला डॉक्टर आशीष गौतम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए तथा स्विफ्ट कार सवार दिलीप सिंह तथा शत्रुघ्न सिंह निवासी बिहार को एयर बैग की वजह से हल्की चोट लगी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव थाना प्रभारी अजीत वर्मा व चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार सिंह ने ऑटो सवार दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने इलाज के गंभीर रूप से घायल डॉक्टर आशीष गौतम नामक महिला की मौत हो गई।

बांदा जिले के बिजली खेड़ा निवासी राजेश कुमार की पत्नी डॉक्टर आशीष गौतम आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मिर्जामुराद क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के पद पर कार्यरत थी ड्यूटी से लौटते समय ऑटो पर सवार होकर मिर्जामुराद से मोहन सराय की तरफ जाते समय दुर्घटना हुआ।

दुर्घटना के दौरान हाईवे के दोनों तरफ लगभग एक घंटा तक जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एनएचआई विभाग तथा राजातालाब पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से किनारे हटाकर सुचारू रूप से वाहनों का आवागमन चालू कराया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन मास में कांवड़ियों हेतु हाईवे का एक रूट सुरक्षित होने के बाद हाईवे के एक ही रूट पर दोनों तरफ वाहनों की आवागमन होने के कारण एक्सीडेंट की सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed