फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three up police constable line spot in mau

यूपी के मऊ में ट्रैक्टर रैली को रोकने में हुई लापरवाही पड़ी भारी, तीन सिपाही लाइन हाजिर  

Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three up police constable line spot in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मऊ में सपाईयों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली को रोकने में अक्षम साबित हुए तीन सिपाहियों को एसपी ने गुरुवार को लाइन हारिज कर दिया। आरोप है कि तीनों ने रैली निकालने में सपा कार्यकर्ताओं का सहयोग किया। साथ ही थाने में दर्ज लूट की घटना से धारा कम करने पर उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया। दरोगा और सिपाही मधुबन थाने के अंतर्गत तैनात थे।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के समर्थन में सपा नेताओं द्वारा ट्रैक्टर रैली निकालने का आवाह्न किया गया था। जिसमें दुबारी चौकी पर तैनात कांस्टेबल मदनचंद, रोहित यादव एवं मनीष ओझा को कई सपा नेताओं के आवास पर इसलिए तैनात किया गया था, ताकि वो उन्हें घर से बाहर न जाने दें।
विज्ञापन


इसके बाद भी भारतीय किसान यूनियन एवं समाजवादी पार्टी के नेता घर से निकलकर ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुशील घुले ने तीनों सिपाहियों को गुरुवार की शाम लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में बहरामपुर बनकटा निवासी और भाजपा नेता रतन गुप्ता ने बीते 18 जनवरी को गांव में हुई मारपीट के बाद थाने में प्रधान सहित चार के खिलाफ मारपीट और लूट करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विवेचना के दौरान हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक राम गोविंद यादव ने लूट की धारा को निकाल दिया। इस बात की शिकायत भाजपा नेता रतन गुप्ता ने एसपी से की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने विवेचक को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed