फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three suspects were caught from Kashi Vishwanath temple two of them from other community

Varanasi : काशी विश्वनाथ धाम से पकड़े गए तीन संदिग्ध, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पूछताछ जारी

Mon, 14 Nov 2022 12:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम गेट नंबर चार से रविवार शाम तीन संदिग्ध परिसर में प्रवेश कर गए। सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के दरोगा को उनपर शक हुआ तो रोक लिया। तीनों से नाम पता पूछा तो दो युवकों ने अपने को दूसरे समुदाय का बताया। गैर समुदाय के दो युवकों के प्रवेश पर सुरक्षा तंत्रों में हलचल मच गई।

विज्ञापन
Three suspects were caught from Kashi Vishwanath temple two of them from other community
काशी विश्वनाथ धाम का गेट नंबर चार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम गेट नंबर चार से रविवार की शाम आरती के समय तीन संदिग्ध परिसर में प्रवेश कर गए। इसमें दो युवक दूसरे समुदाय के हैं। आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सीआरपीएफ दरोगा ने तीनों को पूर्वी द्वार से पकड़ा। पुलिस के अनुसार तीनों के कब्जे से किसी तरह का कोई प्रतिबंधित सामान या अन्य कुछ ऐसी वस्तु नहीं मिली। फिलहाल चौक थाने में तीनों से आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


तीनों युवक झारखंड के गिरीडीह के रहने वाले हैं। शाम के समय गेट नंबर चार से दर्शनार्थी प्रवेश कर रहे थे। इस दौरान झारखंड के गिरीडीह निवासी तीनों युवक भी गेट नंबर चार से प्रवेश कर पूर्वी द्वार की तरफ बढ़ गए। सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के एक दरोगा को तीनों युवकों पर शंका हुई तो रोक लिया।

विज्ञापन

तीनों एक ही गांव के रहने वाले

तीनों से नाम पता पूछा तो दो युवकों ने अपने को दूसरे समुदाय का बताया। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोस्त के संग दर्शन को चले आए। गैर समुदाय के दो युवकों के प्रवेश पर सुरक्षा तंत्रों में हलचल मच गई और तीनों को गेट नंबर चार के पास ही बैठा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए तीनों युवकों को चौक पुलिस ने हिरासत में लिया। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि तीनों से पूछताछ की गई, इनके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। आईबी ने भी पूछताछ की है। फिलहाल उन्हें थाने पर बैठाया गया है।

गले में हरा गमछा लपेटे थे दो युवक

गैर समुदाय के दो युवकों के श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश को लेकर एलआईयू, आईबी समेत अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। शाम से लेकर देर रात तक युवकों से पूछताछ हुई। झारखंड के गिरीडीह थाने से भी युवकों के बारे में पुलिस तस्दीक कराएगी। चौक पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों से हुई पूछताछ में मालूम चला कि तीनों को अजमेर शरीफ जाना था।

शाम को कैंट स्टेशन से उनकी ट्रेन थी। झारखंड से ट्रेन पकड़ने वाराणसी आए तो घाट और काशी विश्वनाथ धाम घूमने की लालसा में मंदिर तक आ गए। अपने दोस्त के संग गैर समुदाय के दो युवक भी कॉरिडोर में प्रवेश कर गए। गेट नंबर चार से बाएं होते हुए चौक की तरफ जा रहे थे।

तभी सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ के एक दरोगा ने तीनों को देखा। शक होने पर रोक लिया गया। पुलिस के अनुसार युवकों के पास से कोई संदिग्ध या प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली। मोबाइल को कब्जे में लेकर खंगाला गया। आईबी अधिकारियों ने भी पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed