फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three sub-inspector and three constable injured in Villagers of attacked varanasi

Varanasi: मेड़बंदी कराने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला, तीन सब इंस्पेक्टर, तीन सिपाही घायल; FIR

Fri, 19 Apr 2024 10:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 10:21 AM IST
सार

Varanasi News: ग्रामीणों के हमले के बाद पुलिसकर्मी भी अपना बचाव करने लगे। तभी ईंट-पत्थर भी चलने लगे। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, सदर एसडीएम साश्वत अग्रवाल ने बताया कि मेरे आदेश से टीम नहीं गई थी। कोर्ट का आदेश था। मेरे पास किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
three sub-inspector and three constable injured in Villagers of attacked varanasi
पुलिस पर हमले के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र के गांव संदहा में मेड़बंदी कराने गई पुलिस व राजस्व टीम पर करीब डेढ़ सौ ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाठी, ईंट, पत्थर से हमला बोल दिया। इसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें तीन एसआई और एक हेड कांस्टेबल और दो सिपाही शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं, हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।

विज्ञापन


चिरईगांव चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि शहर के ब्रह्मनाल मोहल्ले के गोपीनाथ पुत्र स्वर्गीय मूसे के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने पैमाइश का आदेश दिया था। इस पर एसडीएम सदर साश्वत अग्रवाल व मुख्य राजस्व अधिकारी अरुण कुमार के आदेश पर मेड़बंदी कराने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


पुलिस टीम के साथ नायब तहसीलदार शहर प्रीतम सिंह व राजस्व निरीक्षक राजेशराम राजस्व कर्मियों की टीम के साथ थे। टीम ने जैसे ही पैमाइश शुरू की तो सोमारु यादव करीब डेढ़ सौ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए टीम पर पथराव शुरु कर दिया। हमलावर हाथ में लाठी, ईंट, पत्थर लिए हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों की तलाश शुरू

हमले में छह पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इसमें चौकी प्रभारी पंकज राय खुद व एसआई पंकज, सिपाही आशुतोष, शिवम, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह समेत एक अन्य शामिल हैं। सभी घायलों का सीएचसी नरपतपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी पंकज राय की ओर से हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। चौबेपुर थाना प्रभारी विद्याशंकर पांडेय ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पहले भी हुआ पुलिस पर हमला

  • 2 अप्रैल 2020 : फूलपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में इंस्पेक्टर समेत अन्य कई लोग घायल हो गए थे।
  • 15 अक्टूबर 2021 : देर रात लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर में पुलिस टीम पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया था। तत्कालीन बीएचयू चौकी प्रभारी दीपक कुमार का हाथ टूट गया था।
  • 17 नवंबर 2023 : पिता और भाइयों के साथ ससुरालियों की शिकायत लेकर लालपुर पांडेयपुर थाने पहुंची युवती अपने पति को वहां देखकर उस पर हमलावर हो उठी, बीचबचाव में पुलिसकर्मियों को भी पीट दिया और तोड़फोड़ की गई।
  • 7 अप्रैल 2024 : देर रात दशाश्वमेध थाना क्षेत्र गोदौलिया में हिंदू संगठन के लोगों ने चौकी इंचार्ज पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed