फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three special days for shopping during Navratri auspicious alignments on October 17 18 and 20

नवरात्र में खरीदारी के तीन खास दिन: 17, 18 और 20 अक्तूबर को शुभ संयोग

Fri, 16 Oct 2026 04:25 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 04:25 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र में 17, 18 और 20 अक्तूबर को खरीदारी और नए कारोबार की शुरुआत के लिए शुभ योग बताए जा रहे हैं। विजयादशमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार वाहन, जमीन-मकान, आभूषण और कारोबार में निवेश के लिए ये दिन विशेष माने जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Three special days for shopping during Navratri auspicious alignments on October 17 18 and 20
धनतेरस पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र के पर्व पर काशी समेत समूचे पूर्वांचल के बाजारों में खरीदारी और निवेश को लेकर उत्साह बढ़ गया है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार नवरात्र की सप्तमी, अष्टमी और विजयादशमी पर व्यापार, खरीदारी और नई शुरुआत के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में 17, 18 और 20 अक्तूबर को वाहन, जमीन, मकान, आभूषण और कारोबार से जुड़ी खरीदारी के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ज्योतिषाचार्य सुभाष पांडेय के अनुसार, इन तिथियों पर बनने वाले शुभ योग आर्थिक गतिविधियों और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल हैं। खासकर विजयादशमी यानी 20 अक्तूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे मनोकामना पूर्ति और कार्यों में सफलता देने वाला योग माना गया है।
विज्ञापन


नए कारोबार की शुरुआत के लिए शुभ दिन
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, विजयादशमी के दिन नए प्रतिष्ठान, शोरूम, कार्यालय या व्यवसाय का उद्घाटन करना शुभ रहेगा। इस दिन नए काम की शुरुआत के लिए दिनभर शुभ मुहूर्त रहने की बात कही गई है। वहीं, 17 अक्तूबर को सप्तमी और 18 अक्तूबर को अष्टमी के दिन भी क्रय-विक्रय और व्यावसायिक सौदों के लिए विशेष नक्षत्रों का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों पर वाहन, जमीन, मकान, आभूषण समेत कारोबार से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जा रहा है। नवरात्र में खरीदारी की परंपरा के चलते बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।

 
Trending Videos

इन क्षेत्रों में निवेश को बताया शुभ
नवरात्र में मां भगवती की आराधना के साथ नई संपत्ति और उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी की पुरानी परंपरा रही है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दौरान इन क्षेत्रों में निवेश को विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

ऑटोमोबाइल: कार, बाइक और व्यावसायिक वाहनों की खरीदारी को यात्राओं में सुरक्षा, काम में गति और स्थायित्व से जोड़कर देखा जाता है।
रियल एस्टेट: मकान, जमीन, प्लॉट और कॉमर्शियल संपत्ति की खरीदारी को भूमि लाभ और पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
धातु और आभूषण: सोना, चांदी, पीतल और धातुओं से बनी देव प्रतिमाओं की खरीदारी को धन-वैभव और समृद्धि से जोड़ा जाता है।
उद्योग और व्यवसाय: फैक्टरी की स्थापना, नई मशीनरी खरीदने और कारोबार के विस्तार के लिए भी इन तिथियों को अनुकूल माना जा रहा है।

पूजा-अर्चना के बाद निवेश को फलदायी मान्यता
ज्योतिषाचार्य सुभाष पांडेय के अनुसार, नवरात्र के दौरान आदिशक्ति मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया निवेश शुभ फल देने वाला माना जाता है। उनका कहना है कि इन विशेष तिथियों पर किए गए नए कार्यों से स्थायित्व और लाभ की संभावना रहती है।
उधर, पूर्वांचल के ऑटोमोबाइल और सर्राफा बाजारों में बुकिंग का सिलसिला तेज होने लगा है। कारोबारियों को उम्मीद है कि 17, 18 और 20 अक्तूबर को खरीदारी बढ़ने से बाजार में अच्छा कारोबार होगा। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती मांग से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed