फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three soldiers killed in Naxalite attack in sonbhadra

सोनभद्र: नक्सली हमले में शहीद हुए पुलिस के तीन जवान, जिले में अलर्ट

Sat, 23 Nov 2019 11:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 23 Nov 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three soldiers killed in Naxalite attack in sonbhadra
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

सोनभद्र जिले से सटे झारखंड के लातेहार में शुक्रवार की रात पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद केंद्रीय सुरक्षा बल ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। बचने के लिए नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेने की फिराक में है। इसकी जानकारी होने पर एसपी के निर्देश पर सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के साथ ही जिले में अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे जिले से सटे झारखंड के लातेहार में हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस पार्टी के वाहन पर हमला कर दिया। उस दौरान चंदवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए। झारखंड पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को दबोचने के लिए जंगलों को खंगालना शुरू कर दिया है। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए पड़ोसी राज्य के नक्सली जिले में प्रवेश कर सकते हैं। इसका इनपुट मिलने के बाद बार्डर पर पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि झारखंड में पुलिस कर्मियों पर हुए नक्सली हमले को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नक्सल क्षेत्र के थानों/पुलिस चौकियों की फोर्स को कांबिंग करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed