फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three scrap including railway officials were caught in theft

Varanasi News: रेलवे के अधिकारी समेत तीन स्क्रैप चोरी में पकड़े गए

Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Three scrap including railway officials were caught in theft
आरपीएफ डीडीयू और सीआईबी की संयुक्त टीम ने रविवार की रात रेलवे का स्क्रैप चोरी कर बेचने के आरोप में सिग्नल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। टीम ने डीसीएम से लगभग 3.5 टन लोहे का स्क्रैप बरामद किया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरपीएफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली कि रेलवे के लोहे का स्क्रैप चोरी कर एक डीसीएम से छित्तमपुर के रास्ते बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद डीडीयू आरपीएफ प्रभारी संजीव, निरीक्षक सीआईबी डीडीयू पंकज कुमार यादव ने समपार फाटक के पास वाहन को पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रक चालक मंजय कुमार निवासी चतुर्भुजपुर कोतवाली मुग़लसराय से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर चोरी में शामिल सिग्नल डिपो डीडीयू के प्रभारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामपाल सिंह को भी पकड़ लिया। दोनों ही लोग वाहन पर लदे स्क्रैप के कोई भी कागजात नहीं दिखा पाए। बाद में आरपीएफ टीम ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पड़ाव स्थित कबाड़ की दुकान पर छापा मारा और कबाड़ी श्याम लाल गुप्ता को पकड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed