फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three prople die by train in bhadaura railway station ghazipur

दर्दनाक! एक युवक समेत मां-बेटी की ट्रेन से कटकर मौत, पति और मासूम बच्ची हुए घायल

Sun, 05 Jan 2020 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Jan 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Three prople die by train in bhadaura railway station ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले के भदौरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात करीब नौ बजे प्लेटफॉर्म पार करते वक्त तीन लोगों की ट्रेन से कट कर मौत हो गई, जबकि पिता और बच्ची घायल हो गए। घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रेवतीपुर गांव के पट्टी चंदन पांडे के रहने वाले अजीत पांडे उर्फ बाचा(32) अपने पड़ोस की रहने वाली प्रियंबदा पांडेय(25) उसके पति अच्युतानंद पांडेय, बेटी अजीता पांडेय(07) और एक साल की दूसरी बेटी को भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन में बैठाने जा रहा था।
विज्ञापन


तीनों ट्रैक पार करते समय अपलाइन पर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। मौके पर ही अजीत, प्रियंबदा और अजीता की मौत हो गई जबकि अच्युतानंद और एक साल की बेटी जख्मी हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रैक पार करने के दौरान कुहासा होने की वजह से उन्हें ट्रेन नहीं दिखी और ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed