{"_id":"5d1b4cb48ebc3e3cb232a401","slug":"three-people-scorched-by-falling-lightning-in-murtiyan-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से तीन झुलसे, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से तीन झुलसे, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
Tue, 02 Jul 2019 05:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 02 Jul 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में सोमवार शाम से ही बारिश और बादल उमड़ने लगे थे, साथ ही बिजली की गड़गड़ाहट भी होने लगी थी। लेकिन सोनभद्र जिले में तीन लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई।
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तियां गांव में सोमवार देर शाम बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए। सभी झुलसे हुए लोगों को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मिर्जापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम मूर्तियां निवासी बब्बू(32), आलोक(18) और रमेश(40) खेत में धान की नर्सरी डाल रहे थे। उसी दौरान मौसम बिगड़ने लगा और तेज गरज और चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बब्बू, आलोक और रमेश खेत के नजदीक आम के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
विज्ञापन
उसी समय वहां बिजली गिर पड़ी और तीनों लोग उसकी चपेट में आने से झुलस गए। जानकारी पर मूर्तियां प्रधान यज्ञदत्त सिंह ने तीनों को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आलोक को मिर्जापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।