{"_id":"609821358ebc3edca21d1ba3","slug":"three-people-killed-three-injured-in-road-accidents-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Sun, 09 May 2021 11:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 May 2021 11:21 PM IST
सार
राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पिकअप पलटी
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा के पास कार 15 फीट नीचे खाईं में गिरी
मृतकों में दो सोनभद्र के व एक खलीलाबाद का है निवासी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोनभद्र/डाला के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतकों में दो सोनभद्र के और एक खलीलाबाद (संत कबीर नगर) के निवासी हैं। घटनाएं राबर्ट्सगंज के फ्लाईओवर पर पिकअप के डिवाइडर से टकराने और चोपन के तेलगुड़वा के पास कार खाईं में पलटने से हुईं।
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर निवासी दशरथ (37) एवं राजेश पटेल (32) एक पिकअप पर कटहल लादकर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से वाराणसी जा रहे थे। दशरथ ही गाड़ी चला रहा था। रात में करीब 12 बजे राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर जैसे ही चढ़े, पिकअप अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज दोनों शवों को लेकर जिला अस्पताल ले गए। कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
उधर, सुबह करीब नौ बजे चोपन थाना के तेलगुड़वा के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई। करीब 15 फीट नीचे गिरने से कार चला रहे खलीलाबाद निवासी अखिलेश वर्मा (38), उनके भाई राजेश वर्मा (42) व परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अखिलेश की गंभीर स्थिति होने के कारण रेफर कर दिया गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया जा रहा रहा था तभी मौत हो गई। अनपरा तापीय परियोजना में अवर अभियंता के पद पर तैनात राजेश वर्मा परिवार के साथ अनपरा में ही रहते हैं। उनके छोटे भाई अखिलेश भी अनपरा में ही रहते थे। रविवार की सुबह अपनी कार से सभी लोग खलीलाबाद (संत कबीर नगर) जा रहे थे।