फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three people died in collision between Bus and Bolero on Varanasi-Jaunpur highway

वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर बरात की बोलेरो और बस में भिड़ंत, दूल्हे के मामा, मौसा समेत तीन की मौत, पांच घायल

Sun, 06 Dec 2020 01:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Dec 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Three people died in collision between Bus and Bolero on Varanasi-Jaunpur highway
भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर जलालपुर के असबरनपुर गांव के पास रविवार की सुबह बरातियों से भरी बोलेरो सामने से आ रही बस में टकरा गई। टक्कर इतनr जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दूल्हे के मामा, मौसा समेत तीन बरातियों की मौत हो गई।

विज्ञापन

दूल्हे के पिता और बड़े भाई समेत पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।


तरियारी सेहमलपुर गांव निवासी रामजीत सरोज के बेटे शैलेंद्र की बरात बौराहा बड़ागांव वाराणसी गई थी। सुबह लौटते समय असबरनपुर गांव के समीप बरातियों से भरी बोलेरो जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रही प्राइवेट बस से टकरा गई। टक्कर के बाद बोलेरो करीब पचास मीटर तक लुढ़कते हुए डिवाइडर तोड़ सड़क के दूसरे लेन पर चली गई। बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

Three people died in collision between Bus and Bolero on Varanasi-Jaunpur highway
भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

हादसे में बोलेरो सवार दूल्हे का मामा रामलाल सरोज(50) निवासी उदपुर, मौसा जवाहिर(60) निवासी डिंगरपुर, कोतवालपुर निवासी संजय चौबे(50) की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो चालक व दूल्हे का बड़ा भाई अतुल सरोज(36), पप्पू उर्फ इद्रिश(50), मजीद(50), रामजीत सरोज(55) समेत पांच लोग घायल हुए।

सभी को प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। यात्री भी दूसरे वाहन से वाराणसी की तरफ चले गए। पुलिस ने बस को जेसीबी से हटवाकर रास्ता चालू कराया। मौके पर एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, एसओ सत्यप्रकाश सिंह आदि पहुंचे। छानबीन कर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed