फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three people died due to lightning in sonbhadra

सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, 11 झूलसे

Sat, 21 Jul 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 21 Jul 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
Three people died due to lightning in sonbhadra
demo pic
यूपी के सोनभद्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग झुलस गए। साथ ही बारिश से 29 कच्चे मकान ढह गए।
विज्ञापन


जिले में कई दिनों बाद हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को कड़ी धूप, उमस भरी गर्मी के राहत मिली। रात में करीब शुक्रवार की रात 12 बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह करीब आठ बजे थमी। दोपहर में आसमान में बादल छाए रहे। राबर्ट्सगंज में कई जगहों पर जल जमाव हो गया। पाण्डु नदी पर बनी पुलिया पर पानी आने से करीब तीन घंटे आवागमन बाधित रहा।

बारिश के दौरान विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में रात में कौशल्या (32) पत्नी रामदुलारे व उसका भांजा शिवशरण (12) पुत्र बुधई घर के सामने पेड़ के नीचे बंधे जानवरों को खोलने गए। इसी दौरान बिजली की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के कुसहिया टोला निवासी महेश (40) पुत्र फागू के कच्चे मकान पर शनिवार की भोर में बिजली गिरी। जिससे महेश और पत्नी हीरावती (35) उसकी चपेट में आ गए। इससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगवां ब्लॉक के रामपुर गांव में शुक्रवार की रात बारिश से 29 लोगों के कच्चे मकान ढह गए। यह सभी परिवार बेघर हो गया। प्रभावित लोग पड़ोस के घरों और गांव के परिषदीय स्कूलों में रुके हुए हैं। मूसलाधार बारिश में तीन पुलिया और एक रपटा भी बह गया। इससे पहाड़ के लोगों को आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed