फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three people died by train railway track ballia

तीन की मौत से मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन के बिना लौटी बरात

Tue, 11 Jun 2019 02:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 Jun 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
three people died by train railway track ballia
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शादी में आए तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में लड़की के मामा और मौसा हैं। सूचना मिलते ही बरात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई।

विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर निवासी हरेंद्र बिंद की पुत्री रूबी की सोमवार को शादी थी। मंगलवार सुबह बारातियों और दुल्हन की विदाई चल रही थी। अपनी भांजी रूबी की शादी में मामा विक्की बिंद(26) और पप्पू बिंद(25) शामिल होने आए थे। साथ ही रूबी के मौसा अवधेश बिंद(28) भी थे। मंगलवार सुबह तीनों गांव से सटे रेलवे लाइन पर शौच के लिए गए थे।
विज्ञापन


दुर्भाग्य से रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि 31015 डाउन सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। मौके पर क्षेत्रधिकारी बैरिया उमेश कुमार एसएचओ अनिल तिवारी, एसआई चांद दियर मायापति पाण्डेय पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed