{"_id":"5cff5d5abdec22074f08ef07","slug":"three-people-died-by-train-railway-track-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन की मौत से मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन के बिना लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की मौत से मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन के बिना लौटी बरात
Tue, 11 Jun 2019 02:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शादी में आए तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में लड़की के मामा और मौसा हैं। सूचना मिलते ही बरात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई।
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर निवासी हरेंद्र बिंद की पुत्री रूबी की सोमवार को शादी थी। मंगलवार सुबह बारातियों और दुल्हन की विदाई चल रही थी। अपनी भांजी रूबी की शादी में मामा विक्की बिंद(26) और पप्पू बिंद(25) शामिल होने आए थे। साथ ही रूबी के मौसा अवधेश बिंद(28) भी थे। मंगलवार सुबह तीनों गांव से सटे रेलवे लाइन पर शौच के लिए गए थे।
विज्ञापन
दुर्भाग्य से रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि 31015 डाउन सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। मौके पर क्षेत्रधिकारी बैरिया उमेश कुमार एसएचओ अनिल तिवारी, एसआई चांद दियर मायापति पाण्डेय पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन