फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three people arrested with 60 lakh rupees heroin drug in varanasi

Varanasi News: बिहार से लाई गई 60 लाख की 268 ग्राम हेरोइन, 3 गिरफ्तार; कार और बाइक भी बरामद

Sat, 30 Mar 2024 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 05:38 PM IST
सार

Varanasi News: गिरफ्तार आरोपियों के अनुसार वह लोग बिहार के कैमूर से ड्रग्स खरीद कर लाए थे। हरहुआ रिंग रोड पर गश्त के दौरान बड़ागांव पुलिस को सफलता मिली। मोड़ के पास काले रंग की चारपहिया खड़ी दिखी। वाहन की तलाशी ली गई तो ड्राइवर के पास से एक सफेद रंग के थैले में हेरोइन बरामद हुई। कार के समीप ही एक बाइक भी खड़ी थी।

विज्ञापन
three people arrested with 60 lakh rupees heroin drug in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार के कैमूर से लाई गई 268.47 ग्राम हेरोइन, एक कार और बाइक के साथ तीन तस्करों को बड़ागांव थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान शिवपुर थाना के मीरापुर चांदमारी के अमानत खान और गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना के उसिया गांव के सैफ अली खान व दिलदारनगर वार्ड नंबर-एक के मोहम्मद मारुफ खान के रूप में हुई है। डीसीपी गोमती जोन ने बड़ागांव थानाध्यक्ष और उनकी टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। बरामद हेरोइन की कीमत 60 लाख रुपये है।
विज्ञापन


डीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि बड़ागांव थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा दरोगा शिवानंद सिसौदिया, सुनील कुमार गौड़, अमित पांडेय व विवेकानंद द्विवेदी के साथ ईदीलपुर-हरहुआ रिंग रोड पर गश्त कर रहे थे। मोड़ के पास काले रंग की चारपहिया खड़ी दिखी। वाहन की तलाशी ली गई तो ड्राइवर के पास से एक सफेद रंग के थैले में हेरोइन बरामद हुई। कार के समीप ही एक बाइक भी खड़ी थी।
विज्ञापन


पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह कैमूर से हेरोइन खरीद कर लाए हैं। यहां नमूना दिखाने आए थे। ग्राहक को हेरोइन की क्वालिटी पसंद आती तो वह उसे बेच देते। डीसीपी गोमती जोन ने बताया कि आरोपियों के पास से हेरोइन खरीदने वाले ग्राहक का नंबर मिला है। जल्द ही उसे चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed