ब्लैक फंगस के बढ़ते मामले: बीएचयू में फिर मिले तीन नए मरीज, जल्द होगा ऑपरेशन
बीएचयू ईएनटी डिपार्टमेंट में इलाज कराने पहुंचे मरीज। वाराणसी में अब तक 10 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में ब्लैक फंगस के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों सात मरीजों में पुष्टि के बाद तीन और मरीज मिले हैं। गुरुवार को ईएनटी डिपार्टमेंट में तीनों मरीजों को डॉक्टर ने देखा, जल्द ही इनका भी ऑपरेशन किया जाएगा।
कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद उनमें ही इस तरह के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं। 20 दिन में ऐसे 20 से अधिक लोगों ने ईएनटी डिपार्टमेंट में ऑनलाइन परामर्श लिया है। इसमें सात मरीजों का ऑपरेशन करने के फैसले के बाद अब तक तीन का ऑपरेशन भी हो चुका है। बुधवार को ईएनटी डिपार्टमेंट के डॉक्टर सुशील कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों ने जिस कोरोना संक्रमित महिला का ऑपरेशन किया था, उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि इमरजेंसी में पहले से भर्ती दो मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद उनका ऑपरेशन भी किया जाएगा। गुरुवार को आए तीन नए मरीजों के चेहरे पर भी ब्लैक फंगस के निशान हैं। इसका असर आंख, नाक में भी होने लगा है। सभी का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया है। जांच करवाकर सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑपरेशन किए जाएंगे।
ऑपरेशन के बाद कोविड आईसीयू में भर्ती है महिला
ब्लैक फंगस से ग्रसित जिस महिला का ऑपरेशन हुआ था, वह कोविड आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टर अग्रवाल के मुताबिक उसे ठीक होने में करीब दो महीने का समय लग सकता है। एंटी फंगल दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों की टीम महिला की निगरानी कर रही है।