सीएए और अनुच्छेद-370 पर तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स, है रुचि तो समय से कर दीजिए आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) और अनुच्छेद 370 व 35ए अब पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज इसके लिए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इसमें प्रवेश के लिए आयुसीमा की बाध्यता नहीं है। इंटर पास कोई भी अभ्यर्थी इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकता है।
विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सीके सिंह ने बताया कि देश में इन दोनों मुद्दों पर चर्चाएं चल रही हैं। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इस तरह का पाठ्यक्रम शुरू करने वाला राजर्षि टंडन पहला विश्वविद्यालय है।
विद्या परिषद से तीन महीने के पाठ्यक्रम की स्वीकृति मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दोनों पाठ्यक्रमों की फीस 500 रुपये है। अध्ययन सामग्री विश्वविद्यालय की ओर से दी जाएगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।