फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three million tablets in war with Corona, five million masks needed

कोरोना से जंग में तीस लाख टेबलेट, पांच लाख मास्क की जरूरत

Fri, 07 May 2021 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three million tablets in war with Corona, five million masks needed
वाराणसी। जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण को काबू करने की चुनौती बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना की इस जंग को जीतने में संसाधनों की व्यवस्था में जुटा है। फिलहाल तीस लाख टेबलेट और पांच लाख मास्क के साथ अन्य सामानों की मांग शासन से की गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के खत्म होने के बाद अब शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों पर स्वास्थ्य विभाग का विशेष जोर है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यहां 11 मई तक विशेष अभियान चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी जा रही है। गांवों में एंटीजन किट से कोरोना जांच भी की जा रही है। मेडिसिन किट का भी वितरण किया जा रहा है। इसमें एजिथ्रोमाइसिन, डॉक्सीसाइक्लिन, पैरासिटामोल, आइवरमेक्टिन सहित अन्य जरूरी दवाइयां भी रखी गई हैं। ग्रामीण इलाकों में चल रहे विशेष अभियान के तहत कोरोना के मिलते जुलते लक्षण वाले लोगों की कोरोना जांच भी कराई जाएगी। साथ ही पल्स ऑक्सीमीटर से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इन सामानों की शासन से मांग
टेबलेट आइवरमेंक्टिन 3 लाख गोली
एजिथ्रोमाइसिन 2 लाख गोली
कैल्शियम 3लाख
जिंक। 5 लाख
विटामिन सी। 5 लाख
विटामिन बी काम्प्लेक्स 5 लाख
पैरासिटामोल 2 लाख
डाकसी साइक्लीन 5 लाख
सेनेटाइजर 100 एमएल 50 हजार
सैनिटाइजर 500 एमएल 10 हजार
सेनेटाइजर 5 लीटर 2000 पीस
ग्लब्स 2 लाख
नाइटाइड ग्लब्स 1 लाख
फेस शील्ड 50 हजार
पल्स आक्सीमिटर 2000
थर्मल स्कैनर 2000
मास्क ट्रिपल लेयर 2 लाख
मास्क एन 95 1 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed