फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three hundred rural players showed their strength, Mukesh first in 100 meter race

Varanasi News: तीन सौ ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सौ मीटर दौड़ में मुकेश प्रथम

Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three hundred rural players showed their strength, Mukesh first in 100 meter race
वाराणसी। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग पिंडरा विकासखंड के ग्राम पंचायत पश्चिमपुर में हुआ। एथलेटिक्स व कुश्ती की सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में करीब तीन सौ खिलाड़ियों ने खेल में हिस्सा लिया। सब जूनियर पुरुष वर्ग दौड़ सौ मीटर में मुकेश, आठ सौ मीटर दौड़ में रोहित, ऊंची कूद में प्रिंस, लंबी कूद में इकबाल, गोला फेंक , भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में रोहित, कुश्ती 45 किलो में अशोक, 48 किलो में सूरज, 51 किलो में विवेक, 55 किलो में नीरज, सब जूनियर महिला वर्ग सौ और आठ सौ मीटर दौड़ में पारुन, लंबी कूद में मुस्कान, गोला फेंक में महेश्वरी, जूनियर वर्ग पुरुष सौ मीटर में विकास, दो सौ मीटर में प्रियांशु वर्मा, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विवेक सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामचंद्र मौर्य, सुरेश दास, नंदलाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बालीबाल में तरया, कबड्डी में प्रहलादपुर की टीम ने मारी बाजी

चिरईगांव। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को चिरईगांव के बरियासनपुर स्थित खेल मैदान में कबड्डी के फाइनल मुकाबले में जूनियर व सीनियर पुरुष वर्ग में प्रहलादपुर की टीम विजेता रही। जबकि सब जूनियर वॉलीबाॅल वर्ग में तरया की टीम ने बाजी मारी। वहीं सीनियर वर्ग वॉलीबाॅल में जय भवानी बरियासनपुर की टीम विजेता रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन कर रहे क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विवेक रंजन यादव ने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण देव यादव, संतलाल, श्रीनिवास शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed