फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three hundred million transactions effected in Varanasi

बनारस में तीन सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sat, 09 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Sat, 09 Jan 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three hundred million transactions effected in Varanasi

आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूर्वांचल में 600 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। अकेले वाराणसी में तीन सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

 हड़ताल में शामिल राष्ट्रीयकृत बैंकों की 250 से अधिक शाखाओं के ताले नहीं खुले। इस एक दिनी हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार को भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोगी बैंकों का भारतीय स्टेट बैंक में विलय रोकने, श्रमिक विरोधी नीतियां बदलने, सेवा शर्तों को एकतरफा न थोपने जैसी मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, यूको बैंक की शाखाओं में पूर्ण हड़ताल से कामकाज प्रभावित रहा।
इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने अंचल, मंडल और शाखा कार्यालयों के सामने नारेबाजी की। इससे वाराणसी में 18000 चेक, ड्राफ्ट का निस्तारण नहीं हो सका।
 यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री  संजय कुमार शर्मा ने बताया कि नगद, अंतरण, आरटीजीएस और नेफ्ट के चलते शहर में तीन सौ करोड़ और पूर्वांचल में छह सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है।
इस हड़ताल के बाद द्वितीय शनिवार और फिर रविवार पड़ने की वजह से अब लगातार तीन दिन तक बैंकिंग सेवाओं से लोग वंचित रह जाएंगे। यूनियन के अध्यक्ष आरबी चौबे ने हड़ताल को सफल बताया।

 अलग-अलग प्रदर्शन और सभाओं में सुनील सेठ, राघवेंद्र चतुर्वेदी, पीके घोष, केके मुरारका, प्रमोद द्विवेदी, मुकुंद लाल शर्मा, मणिकांत उपाध्याय, विनय सिंह, गरिमा पांडेय समेत तमाम बैंक कर्मियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed