फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three died four injured scorpio overturned in Canal chandauli

यूपी: घना कोहरा बना तीन जिंदगियों का काल और कई लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 22 Jan 2020 12:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Jan 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Three died four injured scorpio overturned in Canal chandauli
नगर में पलटी स्कार्पियो। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में घना कोहरा तीन जिंदगियों का काल बन गया। तो वहीं कई लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जिले के बलुआ थाना अंतर्गत भुपौली मथेला मार्ग पर अमरीपुर के पास मंगलवार देर रात कोहरे की वजह से रास्ता नहीं दिखा और अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में पलट गई। इस हादसे से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


क्षेत्र के हुदहुदपुर निवासी शैलेश सिंह की तबीयत खराब है और बीएचयू में भर्ती हैं। मंगलवार की रात रामपुर प्रधान उमेश यादव की स्कॉर्पियो लेकर रामपुर निवासी राम प्रताप यादव(40), खंडवारी पीजी कॉलेज के पूर्व चीफ प्रॉक्टर ओमप्रकाश तिवारी(55) निवासी प्रभुपुर और भलेहटा निवासी भगेलू सिंह(45), प्रभुपुर निवासी गुप्तेश्वर त्रिपाठी(55), रामपुर निवासी विनोद(35), हूहूदीपुर निवासी मूलई राम(40) आदि बीएचयू शैलेश सिंह को देख कर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो भलेहटा निवासी सूरज यादव(25) चला रहा था। रात में एक बजे के करीब कोहरे की वजह से कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला और घायलों को पीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राम प्रताप यादव, ओमप्रकाश त्रिपाठी और भगेलू सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकी चारों घायलों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इतनी बड़ी घटना से इलाके में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed