फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three deaths due to corona in Purvanchal, 589 patients report positive

पूर्वांचल में कोरोना से तीन की मौत, 589 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Wed, 09 Sep 2020 01:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 09 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three deaths due to corona in Purvanchal, 589 patients report positive
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में मंगलवार को कोरोना के 589 मरीज सामने आए। वहीं, वाराणसी में दो, आजमगढ़ में एक को मिलाकर तीन मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में 173, बलिया में 73, मऊ में 62, आजमगढ़ में 47, जौनपुर में 40, गाजीपुर में 39, भदोही में 33, मिर्जापुर में 26, सोनभद्र में 18  और चंदौली में 78 संक्रमित मिले।

विज्ञापन


 वाराणसी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना के 173 मरीज मिले, तो बीमारी से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 47 नये संक्रमित मिले। बलिया में 73 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मऊ में एनएचआई के पांच कर्मचारियों, पीएनबी का एक कर्मचारी, दो बंदियों सहित 62 कोरोना मरीज मिले।
विज्ञापन


जौनपुर के बदलापुर पड़ाव निवासी पिता और दो पुत्रों सहित जिले में कोरोना के 40 नए पॉजिटिव केस सामने आए। मरीजों में मछलीशहर के आलापुर में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित हैं। जिला जेल में दो बंदियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर में यूनियन बैंक कर्मचारी समेत 39 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। भदोही में पांच बैंककर्मियों समेत 33 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें सुरियावां के पट्टी बेजांव गांव के 12 संक्रमित भी शामिल हैं। मिर्जापुर में छह महिलाओं समेत 26 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। सोनभद्र में 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed