फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three Death in suspicious circumstances dead bodies found in Varanasi

वाराणसी में तीन की संदिग्ध हालात में मौत: एक युवक की तालाब में मिली लाश, दो बुजुर्गों की ट्रेन से कटकर गई जान

Thu, 11 Nov 2021 12:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Nov 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
three Death in suspicious circumstances dead bodies found in Varanasi

वाराणसी में तीन लोगों की अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हुई है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। तो वहीं एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। एक अधेड़ का भी शव मिला है।

विज्ञापन


गनेशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव
शिवपुर थाना क्षेत्र के गनेशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की देर रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर शिवपुर पुलिस पहुंची और वृद्ध के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नीली जींस, नीले रंग की जैकेट और सफेद सर्ट पहना हुआ है।
विज्ञापन


अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत
रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास भी 50 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की गुरुवार सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर रोहनिया और जीआरपी पुलिस मौके पहुंची और मृतक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नीली लूंगी, गंजी और सफेद रंग की नीली चेकदार शर्ट पहना हुआ है। स्थानिय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में उतराया मिला युवक का शव
रोहनिया थाना क्षेत्र के केशरीपुर निवासी अशोक कुमार(35) का शव गांव के भास्करा तालाब में मिला। उसके नाक और कान से खून बह रहा था। ग्रामीणों की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अशोक के भाई रामलखन ने बताया कि उसके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बीते अक्तूबर महीने में वह अचानक गायब हो गया था।

इसे लेकर रोहनिया थाने में 23 अक्तूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि चार दिन पहले अशोक वापस घर आ गया था। तालाब में वह कैसे गिरा और कैसे डूबा, इसे लेकर संशय बरकरार है। उधर, अशोक की मौत की जानकारी पाकर उसकी पत्नी पूनम और दो बेटों व एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed